Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Upendra Kushwaha: 'एनडीए को 400 सीट...' उपेंद्र कुशवाहा ने डाला वोट, देश के चुनावी माहौल पर कह दी ये बात

    पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जंदाहा में वोट डाला और इसके बाद मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने देश के चुनावी माहौल को 400 पार के अनुकूल बताया और देश में एनडीए को 400 सीट मिलने का भी दावा किया। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से विकास हुआ है।

    By Ravikant Kumar Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Mon, 20 May 2024 06:33 PM (IST)
    Hero Image
    अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। जनसंख्या के आधार पर सीट जोड़कर बताना यह कैसे संभव है। लेकिन उम्मीद कीजिए कि जो देश का माहौल है, वह 400 पार के अनुकूल है।

    एनडीए को देश में 400 सीट मिलेंगी। यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जंदाहा में वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कही।

    पीएम मोदी की तारीफ की

    मोदी के रोड शो एवं विपक्ष के वोट शो और जात धर्म के आधार पर राजनीति करने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह तो विपक्ष का मामला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से विकास किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गरीबों के लिए मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, गरीबों को पक्का मकान, किसानों को किसान सम्मन निधि यह सब धर्म के आधार पर नहीं मिल रहा है। लोग अब विपक्ष की बातों पर भरोसा भी नहीं करते हैं।

    पीएम मोदी के काम गिनाए

    मोदी के मुद्दे की बात, महंगाई और रोजगार की बात नहीं करने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम तो मोदी के काम गिना रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए पानी, बिजली, सिंचाई, पक्का मकान, मुफ्त इलाज और मुफ्त राशन दे रहे हैं।

    बेरोजगारों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है। बेरोजगारों को रोजगार के लिए लोन दिए जा रहे है। जिसमें कई लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने लोकतंत्र के महान पर्व में लोगों से चढ़-बढ़ कर मतदान करने की अपील की।

    ये भी पढ़ें-

    Chirag Paswan को लेकर नित्यानंद राय ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी! PM Modi का नाम लेकर बोल दी ये बात

    'PM Modi को लालू यादव की परमिशन की जरूरत नहीं...', रविशंकर प्रसाद ने क्यों कही ये बात?