पार्टी एक सितारे अनेक, बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर, शाहरुख़ आमिर को साथ लेकर आए करण
इस पार्टी में शाहरुख़ और आमिर साथ नजर आ रहे हैं जो कि कई दिनों बाद एक फोटो फ्रेम में दिखाई दिए। ...और पढ़ें

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बुधवार रात बॉलीवुड सितारे एक जगह इकठ्ठा हुए। पार्टी का आयोजन किया गया और खूब एंजॉयमेंट हुआ। यह पार्टी अमूमन होने वाली पार्टी की तरह नहीं थी क्योंकि इसमें शामिल हुए मेहमानों की जोड़ियां कुछ खास थी। कुछ फिल्मी जोड़ी तो कुछ रियल लाइफ अफेयर वाली जोड़ी। हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर द्वारा थ्रो की गई पार्टी की।
रणबीर कपूर ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था। इसमें शाहरुख़ खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहुंचे थे। एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें यह सब साथ नजर आ रहे हैं और पूरे फन मूड में हैं। अब अगर आप नहीं समझ पाए हैं तो हम बता दें कि, बहुत कम एेसा होता है कि शाहरुख़ और आमिर एक साथ आए। खबरों के मुताबिक कुछ सालों से इनके बीच आई दूरियों को अब ये कम करना चाहते हैं। तो इसलिए पार्टी में शाहरुख़ और आमिर साथ-साथ नजर आए।

अब बात करते हैं दीपिका पादुकोण की। अब पार्टी में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों थे। एक एक्स बॉयफ्रेंड तो दूसरा बॉयफ्रेंड। लेकिन तस्वीर को देखा जाए तो यह नहीं कहा जा सकता है कि रणबीर कपूर को किसी भी तरह की परेशानी हुई।रणबीर और रणवीर दोनों की सहज नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक लंबे समय तक अफेयर चला था। दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ था लेकिन दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था और अब दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड है। कुछ दिन पहले खबरें भी आई थी कि रणबीर और रणवीर में काफी अच्छी बॉन्डिंग भी हो गई है।

बात करें आलिया की तो वे बॉलीवुड की क्यूटेस्ट गर्ल हैं जिनकी बॉन्डिंग ज्यादातर कलाकारों से अभी तक अच्छी ही रही है। फिलहाल जहां एक ओर आलिया अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्रास्त्र को लेकर खबरों में हैं वहीं दूसरी ओर आलिया का रणबीर के साथ अफेयर भी चल रहा है। इसको लेकर दोनों खूब सुर्खियों में रहते हैं। दोनों फिल्म ब्रह्रास्त्र में साथ नजर आएंगे। इसके पहले रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप होने के बाद कटरीना कैफ के साथ रिश्ते में थे। आलिया और रणबीर की बात करें तो कभी भी दोनों ने एक दूसरे के रिश्ते पर बात नहीं की है लेकिन कई मौकों पर एक दूसरे को मौन स्वीकृति दी है। बॉलीवुड पार्टी हो और करण जौहर न हो एेसा कम ही मौकों पर देखा गया है। तो करण जौहर भी प्रमुखता से इस पार्टी में शामिल थे। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस पार्टी की एक तस्वीर शेयर की है। वे लिखते हैं बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर।

यह भी पढ़ें: तो क्या सलमान के घर में बजने वाली है शहनाई, सलीम खान ने दी इजाजत?

फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। आमिर खान की ठग्स अॉफ हिंदोस्तान 8 नवंबर को रिलीज होगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्रास्त्र अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वही रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा इस साल 28 दिसंबर को आएगी। करण जौहर पीरिएड फिल्म तख्त बना रहे हैं जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।