Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Watch Sunny Leone Tik Tok Video : पति के साथ सनी का जबरदस्त डांसिंग वीडियो वायरल, अब तक 19 लाख लोगों ने देखा

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Tue, 09 Apr 2019 05:35 PM (IST)

    Sunny Leone Tik Tok Dancing Video Viral सनी लियोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने पति के साथ डांस कर रही हैं।

    Watch Sunny Leone Tik Tok Video : पति के साथ सनी का जबरदस्त डांसिंग वीडियो वायरल, अब तक 19 लाख लोगों ने देखा

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की टॉप मोस्ट हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में गिनी जाने वालीं एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) इन दिनों बड़े पर्दे से थोड़ा दूर हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के लिए वो आए दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया था जिसे खूब पसंद किया गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब उन्होंने अपने पति डेनियल के साथ एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पति के अलावा और तीन लोगों के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सनी इस वीडियो में कंगना रनौत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु’ के फेमस सॉन्ग ‘साडी गली भूल के भी आया करो' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा है ‘पता है, क्योंकि हम अपनी रात का दी एंड सही तरीके से करना चाहते थे इसीलिए थोड़ा सा डांस तुम्हारे लिए’।

    इस वीडियो की सबसे मजेदार बात ये है कि सनी के पति डेनियाल भी हिंदी गाने पर उनके स्टेप्स को बखूबी फॉलो कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सनी के इस वीडियो ने तहलका मचा दिया है। इस वीडियो को अबतक 19 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हालांकि सनी ने ये वीडियो टिक टॉक एप पर बनाया है इसलि ये वीडियो ज्यादा लंबा नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी सनी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सनी अपने दोस्त के साथ दलेर मेहंदी के फेमस सॉन्ग 'बोलो ता रा रा' गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रही थीं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    You know!! Just because we wanted to end the night right with a little dance for you! @sunnyrajani @geege_on_video @ricardoferrise1 @dirrty99

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Yup.. We are crazy!! @indiatiktok video series #2 with @shezaadakakkar #SunnyLeone #TikTokwithSunny

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on