Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सनी लियोनी को महेंद्र सिंह धोनी हैं पसंद, यह है खास वजह

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Sun, 31 Mar 2019 09:30 AM (IST)

    सनी लियोनी ने दो साल पहले अरबाज़ खान के साथ फिल्म तेरा इंतज़ार में काम किया था। उनकी लाइफ़ पर एक वेब सीरीज़ भी बन चुकी है। ...और पढ़ें

    सनी लियोनी को महेंद्र सिंह धोनी हैं पसंद, यह है खास वजह

    मुंबई। सनी लियोनी ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर हैं क्योंकि वो एक फ़ैमिली मैन हैं।

    सनी यहां एक क्रिकेट वेबसाइट के लॉन्च के मौके पर बोल रही थीं। इस मौके पर उनसे उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया था तो सनी बोलीं- धोनी हैं। मुझे लगता है उनकी बड़ी ही क्यूट बच्ची है। है ना? मैंने बेटी के संग उनकी तस्वीरें देखी हैं और वो बहुत ही प्यारी हैं। वो मेरे फेवरिट हैं क्योंकि वो परिवार से हमेशा जुड़े रहते हैं। इस मौके पर सनी ने बताया कि उनके पास दो टीवी शो हैं और वो एक हिंदी फिल्म में भी काम कर रही हैं जो उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर पर बन रही है। इस साल इस फिल्म पर काम जारी रहेगा। अभी मैं साऊथ की दो फिल्मों में भी काम कर रही हूं। काफ़ी एक्साइटिंग वर्क है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि वो और उनके पति डेनियल वेबर सनीसिटी एंटरटेनमेंट को बढ़ा रहे हैं।मुझे क्रिएटिव काम पसंद है। आइडिया चुनने, स्क्रिप्ट आदि को लेकर मेरी दिलचस्पी रहती है। उन्होंने बताया कि निर्देशन में जाने की उनकी कोई रूचि नहीं है। वो लोग बड़े ही स्पेशल होते हैं जिनका फिल्म का अपना नजरिया होता है और हर काम पर बारीकी से पकड़ होती है। मुझमे ऐसा नहीं है।

    सनी लियोनी ने दो साल पहले अरबाज़ खान के साथ फिल्म तेरा इंतज़ार में काम किया था। उनकी लाइफ़ पर एक वेब सीरीज़ भी बन चुकी है।

    यह भी पढ़ें: ऐसी नहीं थी कलंक, असली स्टारकास्ट जानेंगे तो आपको कुछ कुछ होने लगेगा