Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunjay Kapur Funeral: एक्स हसबैंड के पार्थिव शरीर को देख करिश्मा कपूर की आंखों से छलके आंसू, वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 06:31 PM (IST)

    करिश्मा कपूर (karisma kapoor) के एक्स हसबैंड संजय कपूर (Sunjay Kapur) के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम गुरुवार को दिल्ली में रखा गया। इसमें एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ शामिल हुईं। इस दौरान का उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उनके चेहरे पर दुख साफतौर पर देखने को मिला। सैफ अली खान और करीना कपूर भी अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

    Hero Image
    संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं करिश्मा कपूर (Photo Credit- X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का बीते कुछ दिनों पहले निधन हुआ। उनके दुनिया से चले जाने की वजह हार्ट अटैक बताई गई। करिश्मा और संजय के बीच रिश्ता जरूर खत्म हो गया था, लेकिन अपने बच्चों की वजह से एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे। संजय कपूर के निधन के ठीक सात दिनों बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके लिए करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ दिल्ली पहुंची। एक्स हसबैंड के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के दौरान की उनकी कुछ वीडियोज भी वायरल हो रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर गुरुवार यानी 19 जून को अपने पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनका बेटा कियान और बेटी समायरा भी नजर आईं। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस अंतिम श्रद्धांजलि देती नजर आ रही हैं।

    वीडियो में कैद हुआ इमोशनल पल

    इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी ने दिल्ली से करिश्मा कपूर का वीडियो शेयर किया। इसमें एक्ट्रेस को सफेद रंग का सूट पहने देखा गया और उन्हें अपने एक्स हसबैंड के पार्थिव शरीर के पास खड़ा देखा गया। इस दौरान उन्होंने संजय कपूर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।

    ये भी पढ़ें- 7 दिन बाद आज होगा Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड Sunjay Kapur का अंतिम संस्कार, बच्चों ने लिखा ये नोट

    View this post on Instagram

    A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

    वायरल वीडियो में एक इमोशनल पल देखने को मिला, जब करिश्मा के पास समायरा और कियान खड़े होकर अंतिम संस्कार की क्रिया को देख रहे थे।

    करीना कपूर और सैफ अली खान भी हुए शामिल

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वीडियो एक्स पर शेयर किया। इसमें देखने को मिला कि करीना कपूर और सैफ अली खान भी संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 

    संजय कपूर के निधन के बारे में बता दें कि 12 जून को यूनाइटेड किंगडम में पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा आया। इसके बाद उनके निधन की पुष्टि की गई। उनके निधन की खबर से व्यापार से जुड़े लोगों को भी बड़ा झटका लगा है।

    ये भी पढ़ें- Karisma Kapoor से तलाक के बाद Sunjay Kapur ने बच्चों के भविष्य के लिए लगाए थे 14 करोड़, हर महीने मिलती लाखों की रकम