Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    7 दिन बाद आज होगा Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड Sunjay Kapur का अंतिम संस्कार, बच्चों ने लिखा ये नोट

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 09:57 AM (IST)

    करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। अब मौत के 7 दिन के बाद दिल्ली में बिजनेसमैन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्यों उनके अंतिम संस्कार में इतना समय लगा पढ़ें पूरी डिटेल्स

    Hero Image
    दिल्ली में होगा करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर का अंतिम संस्कार/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई थी। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की वजह पोलो खेलते हुए हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि, उनके दोस्त का ये भी कहना है कि जब वह पोलो खेल रहे थे, तो उस दौरान उनके गले में मधुमक्खी चली गई थी, जिसकी वजह से अभिनेता गिर पड़े और जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करिश्मा और संजय कपूर का रिश्ता भले ही खत्म हो गया था, लेकिन बच्चों समायरा और कियान की वजह से वह काफी कनेक्टेड थे। अब निधन के सात दिन बाद संजय कपूर का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसके लिए करिश्मा कपूर बच्चों के साथ आज दिल्ली पहुंची हैं। 

    दिल्ली में कहां पर होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार?

    एक ऑफिशियल प्रेस नोट जारी करते हुए बिजनेसमैन संजय कपूर के परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज यानी कि 19 जून को दिल्ली के लोधी रोड शमशान भूमि में किया जाएगा। उनकी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 5 बजे से शुरू होगी। फिलहाल धीरे-धीरे संजय कपूर के रिश्तेदार उनके घर पहुंच रहे हैं। 

    Photo Credit- Instagram

    संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव, मां रानी सुरिंदर कपूर और बच्चों समायरा और कियान के लिखे मैसेज के साथ उनके परिवार ने प्रेस नोट में बताया कि 19 तारीख को अंतिम संस्कार करने के 3 दिन बाद यानी कि 22 जून को 4 से 5 बजे के बीच में दिल्ली के ताज होटल पैलेस में संजय की आत्मा शांति के लिए प्रेयर मीट रखी जाएगी। 

    यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor से तलाक के बाद Sunjay Kapur ने बच्चों के भविष्य के लिए लगाए थे 14 करोड़, हर महीने मिलती लाखों की रकम

    संजय कपूर का अंतिम संस्कार करने में क्यों हुई देरी? 

    एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने बताया कि संजय की अमेरिकी नागरिकता के कारण वहां पर पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते उनका अंतिम संस्कार करने में देरी आ रही है। ससुर ने कहा, "अभी पोस्टमार्टम चल रहा है। जैसे ही पेपर वर्क कम्प्लीट हो जाएगा, तुरंत पार्थिव शरीर को इंडिया लेकर जाएंगे और अंतिम संस्कार करेंगे"। 

    Photo Credit- Instagram

    क्यों करिश्मा कपूर-संजय कपूर का टूटा था रिश्ता? 

    आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ साल 2003  में दादा राज कपूर के बंगले में शादी की थी। शादी के 13 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी, जिसके बाद करिश्मा कपूर ने 2014 में तलाक की अर्जी देते हुए बिजनेसमैन पर उन्हें मारने और साथ ही दोस्तों के साथ सोने को मजबूर करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। 

    वहीं संजय ने कहा था कि करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की है। साल 2016 में ये कपल अलग हो गया था। तलाक के बाद करिश्मा कपूर को संजय ने 14 करोड़ की एलुमिनी दी और खार वाला घर दिया। 

    यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड का लास्ट पोस्ट हुआ वायरल, इस बात से बहुत ज्यादा टूटा था बिजनेसमैन का दिल