Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karisma Kapoor से तलाक के बाद Sunjay Kapur ने बच्चों के भविष्य के लिए लगाए थे 14 करोड़, हर महीने मिलती लाखों की रकम

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 14 Jun 2025 11:35 AM (IST)

    करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर के निधन के बाद उनके परिवार और रिश्तेादारों को गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस और संजय का तलाक 2016 में हो गया था। मगर बिजनेसमैन ने तलाक के बाद बच्चों के लिए 14 करोड़ का बॉन्ड खरीदा था जिस पर हर महीने लाखों को ब्याज मिलता है। जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

    Hero Image
    बच्चों के भविष्य के लिए संजय कपूर का बड़ा फैसला (Photo Credit- X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 53 साल के थे। आप में से काफी कम लोग जानते होंगे की तलाक के बाद बच्चों कस्टडी करिश्मा कपूर के पास आ गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद कोर्ट ने संजय को क अपने बच्चों से मिलने की इजाजत दी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बच्चों के लिए एक बड़ा फैसला भी लिया था जिसके लिए उन्होंने करोड़ों की डील साइन की थी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    संजय कपूर का हुआ निधन

    संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते समय हुआ। सूत्रों के मुताबिक, खेल के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्होंने खेल रोकने को कहा। मैदान से बाहर आने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली, जिसके डंक से हार्ट अटैक हुआ। उनकी कंपनी सोना कॉम्स्टार ने बयान जारी कर कहा, “संजय एक दूरदर्शी लीडर और दयालु इंसान थे, जिनकी कमी हमेशा खलेगी।”

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- Karisma Kapoor को बच्चों के लिए हर महीने कितने पैसे देते थे Sunjay Kapur, तलाक के बाद दी थी इतनी एलिमनी?

    करिश्मा और संजय का तलाक

    करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में एक शानदार समारोह में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं—बेटी समायरा (2005) और बेटा कियान (2010)। 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन बच्चों की कस्टडी और संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ गया था। साल 2016 में तलाक फाइनल हुआ था। अदालत ने बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी, जबकि संजय को मिलने का अधिकार मिला था। तलाक के दौरान करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा और गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में दोनों ने समझौता कर लिया था।

    Photo Credit- X

    बच्चों के लिए 14 करोड़ के बॉन्ड

    तलाक के बाद संजय ने अपने बच्चों समायरा और कियान के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए 14 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदे थे। इन बॉन्ड्स से हर महीने 10 लाख रुपये का ब्याज मिलता है, जो बच्चों के खर्चों के लिए है। इसके अलावा, संजय ने अपने पिता के स्वामित्व वाला मुंबई के खार में एक घर करिश्मा के नाम कर दिया था। यह घर तलाक समझौते का हिस्सा था। ANI की 2016 की रिपोर्ट के अनुसार, संजय ने बच्चों के लिए यह बड़ा कदम उठाया ताकि उनकी आर्थिक जरूरतें पूरी हों।

    तलाक के बाद कैसे थे रिश्ते?

    तलाक के बाद करिश्मा और संजय के बीच रिश्ते पहले तनावपूर्ण थे, लेकिन बाद में दोनों ने बच्चों के लिए दोस्ताना रवैया अपनाया था। 2023 में अपनी बेटी समायरा के 18वें जन्मदिन पर दोनों साथ नजर आए थे। संजय ने X पर तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें करिश्मा, समायरा, कियान, उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनका बेटा अजैरियस भी थे। संजय ने लिखा, “एक पिता अपनी बेटी का हाथ थोड़े समय के लिए थामता है, लेकिन उसका दिल हमेशा। समायरा को 18वां जन्मदिन मुबारक।”

    संजय कपूर सोना कॉम्स्टार के चेयरमैन थे, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी है। वह पोलो के शौकीन थे और औरियस नाम की पोलो टीम के मालिक थे। संजय ने तीन शादियां की थीं। पहली शादी 1996 में डिजाइनर नंदिता माहटानी से, दूसरी 2003 में करिश्मा से, और तीसरी 2017 में मॉडल-अभिनेत्री प्रिया सचदेव से, जिनसे उनका एक बेटा अजैरियस है।

    ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plan Crash: विमान हादसे पर विक्रांत मैसी का छलका दर्द, बताया उनका भाई था प्लेन का को-पायलट