Karisma Kapoor को बच्चों के लिए हर महीने कितने पैसे देते थे Sunjay Kapur, तलाक के बाद दी थी इतनी एलिमनी?
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में निधन हो गया। दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन से एक्ट्रेस शादी के 13 साल बाद अलग हो गई थी। दोनों का रिश्ता बहुत ही गंदे मोड़ पर खत्म हुआ था। डिवोर्स के बाद संजय कपूर ने करिश्मा को कितने करोड़ की एलिमनी दी और हर महीने वह बच्चों के लिए कितना खर्च करते हैं यहां पर पढ़ें हर डिटेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया। दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन की मौत की पुष्टि उनके दोस्त सुहेल सेठ ने की थी। करिश्मा भले ही संजय से कानूनी तौर पर अलग हो गई हों, लेकिन वह बच्चों के कारण बिजनेसमैन से जुड़ी हुई थीं।
उनके बच्चों और एक्ट्रेस को इस मुश्किल घड़ी में संभालने के लिए हाल ही में उनके घर पर करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा और उनके करीबी दोस्त पहुंचे हैं। संजय का करिश्मा के साथ भले ही रिश्ता खत्म हो गया हो, लेकिन अपने बच्चों समायरा और कियान से वह काफी करीब थे। 2016 में एक्ट्रेस से अलग होने के बाद वह हर महीने बच्चों की देख-रेख के लिए करिश्मा को कितने पैसे देते थे और तलाक के बाद कितनी एलिमनी दी थी, नीचे आर्टिकल में पढ़ें पूरी डिटेल:
तलाक के बाद करिश्मा कपूर को दी थी कितनी एलिमनी?
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में राज कपूर के चेंबूर के पास स्थित बंगले में बहुत ही धूमधाम से हुई थी, लेकिन 2014 में एक्ट्रेस ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी। करिश्मा ने एक्स हसबैंड संजय कपूर पर मारपीट करने से लेकर दोस्तों के साथ सोने को मजबूर करने तक के कई गंभीर आरोप लगाए थे। संजय ने करिश्मा पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने पैसों के लिए उनसे शादी की है।
Photo Credit- Instagram
कई सालों तक कड़वाहट भरे इस रिश्ते में रहने के बाद करिश्मा और संजय साल 2016 में एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी गई और संजय को उनसे मिलने की इजाजत दी गई। बॉलीवुड शादी.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब संजय और करिश्मा का तलाक हुआ तो बिजनेसमैन ने एक्ट्रेस के नाम पर अपने पिता का खार वाला घर कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने 14 करोड़ के बॉन्ड बच्चों के नाम पर खरीदे थे।
हर महीने बच्चों के लिए संजय भेजते थे इतनी रकम?
संजय अपने दोनों बच्चों से काफी करीब रहे हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो वह हर महीने समायरा और कियान की देख-रेख के लिए करिश्मा कपूर को 10 लाख रुपए देते थे। आपको बता दें करिश्मा के एक्स पति संजय कपूर की कुल संपत्ति तकरीबन 9200 करोड़ के आसपास थी। उनके दिल्ली के अलावा मुंबई और लंदन में भी संपत्ति थी।
Photo Credit- Instagram
संजय कपूर ने तीन शादियां की थी। उनकी पहली शादी नंदिता महतानी से हुई थी, जो विद्युत् जामवाल और रणबीर कपूर को डेट कर चुकी हैं। 2000 में उनसे तलाक के बाद बिजनेसमैन संजय कपूर ने करिश्मा से शादी की। करिश्मा से तलाक के बाद उनकी जिंदगी में प्रिया सचदेवा आई। दोनों का एक बेटा भी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।