Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड का लास्ट पोस्ट हुआ वायरल, इस बात से बहुत ज्यादा टूटा था बिजनेसमैन का दिल

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 08:57 AM (IST)

    बीते दिनों करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। 53 साल की उम्र में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन ने आखिरी सांस ली। संजय कपूर के निधन के बाद अब उनका एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का लास्ट पोस्ट वायरल/ फोटो- X Account

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन की खबर से करीना और उनके परिवार को काफी गहरा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन को 12 जून को हार्ट अटैक आया था। जब वह इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो में गेम खेल रहे थे, उसी दौरान वह गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन वहां पर उन्हें नहीं बचाया जा सका। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    53 साल के बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बीच अब उनका कुछ घंटे पहले किया गया पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड ने बताया कि वह किस बात से दुखी हैं।

    इस बात का संजय कपूर को पहुंचा था दुख

    संजय कपूर के निधन से कुछ घंटे पहले का उनका ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर किया था। तकरीबन 15 घंटे पहले संजय कपूर ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया था। 

    यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

    उन्होंने लिखा था, "अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान की दुर्घटना के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ है। इससे जिन परिवारों का नुकसान हुआ है, मेरी संवेदनाएं और दुआएं उनके साथ हैं। भगवान उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दें"। इस पोस्ट के कुछ घंटों बाद ही उनके निधन की खबर सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। 

    Photo Credit- Instagram

    करिश्मा कपूर से क्यों हुआ था उनका तलाक?

    अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ता टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों की शादी का धूमधाम से कृष्णा राज बंगले में फंक्शन हुआ था। शादी से दोनों को दो बच्चे हुए एक्ट्रेस की बेटी समाइरा और बेटे कियान राज कपूर। हालांकि, 12 साल बाद दोनों का रिश्ता डगमगाने लगा और करिश्मा ने संजय कपूर फिजिकल वॉयलेंस जैसे कई गंभीर आरोप लगाए।

    Photo Credit- Instagram

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब करिश्मा ने संजय के साथ तलाक की अर्जी दी थी तो उन्होंने उसमें ये दावा किया था कि संजय ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने को मजबूर किया था। संजय और करिश्मा ने 2016 में तलाक ले लिया और वह हमेशा के लिए अलग हो गए। आपको बता दें कि नंदिता महतानी और करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।

    यह भी पढ़ें: 3 दिन में शूट हुआ था 1 मिनट का Kiss सीन, ठिठुर गई थीं Karisma Kapoor, सेट पर था ऐसा हाल