यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Suniel Shetty ने 'दामाद' KL Rahul की तारीफों के बांधे पुल, कहा- 'मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं'
ICC World Cup 2023 बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के दामाद केएल राहुल का आईसीसी वर्ल्ड कप में खेल प्रदर्शन काफी ...और पढ़ें

HighLights
- सुनील शेट्टी ने की दामाद केएल राहुल की तारीफ
- सुनील शेट्टी ने खुद को राहुल का बताया फैन
- सुनील शेट्टी ने कहा कि वह राहुल को दामाद नहीं बल्कि बेटा मानते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Suniel Shetty On KL Rahul: केएल राहुल क्रिकेट जगत के एक दिग्गज बल्लेबाज हैं, जो अब एक शानदार विकेटकीपर के रूप में भी उभरे हैं। विराट कोहली के साथ सेल्फलेस होकर खेलना हो या फिर फास्टेस्ट सेंचुरी बनाना हो, चोट के बाद केएल राहुल (KL Rahul) की दमदार वापसी की हर ओर सराहना की जा रही है। हाल ही में, ससुर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी उनकी तारीफ की है।
सुनील शेट्टी हमेशा से केएल राहुल के फैन रहे हैं और यह बात वह डंके की चोट पर कहते हैं। सुनील, राहुल के तब से फैन हैं, जब उन्होंने उनकी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के साथ शादी भी नहीं की थी। एक हालिया इंटरव्यू में सुनील ने अपने दामाद की जमकर तारीफ की है।
सुनील शेट्टी ने की केएल राहुल की तारीफ
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में सुनील शेट्टी ने केएल राहुल की साइड लेते हुए कहा कि भले ही लोग उन्हें चाहे कितना भी नीचा दिखा दें, लेकिन उनके अच्छे कर्मों को इग्नोर नहीं किया जा सकता है। सुनील ने कहा-
अच्छे कर्मों की कभी भी अनदेखी नहीं जा सकती है, चाहे आप कितना भी किसी को नीचा दिखाने की कोशिश कर लें। उनके (राहुल) अंदर एक आग, प्रतिबद्धता, अनुशासन और निरंतरता है। उनमें कुछ कर दिखाने की ललक है और सबसे बड़ी चीज, उनका दिल बहुत बड़ा है, जो हमेशा देने के लिए तैयार रहते हैं। मैं हमेशा अपने बच्चों से कहता हूं कि देने की कला ही आपको जीवन जीने की कला सिखाती है।
यह भी पढे़ें- World Cup 2023 में पति KL Rahul की सेंचुरी से सातवें आसमान पर Athiya Shetty, सुनील ने दामाद को बताया 'क्लासिक'
केएल राहुल के फैन हैं सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि वह बेटी अथिया शेट्टी की शादी से पहले ही केएल राहुल के बड़े फैन रहे हैं। बकौल सुनील,
जहां तक राहुल की बात है, मैं तब से उनका फैन रहा हूं जब वह सिर्फ एक क्रिकेटर थे और आज जब वह मेरे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे हैं, मैं तब भी उनका फैन हूं।
केएल राहुल और सुनील शेट्टी एक-दूसरे के साथ बेहद प्यारा रिश्ता है, जिसकी झलक आए दिन सोशल मीडिया पर देखन को मिल जाती है। अभिनेता अपने दामाद को चीयर-अप करने स्टेडियम में भी दिखाई देते हैं। मालूम हो कि अथिया और राहुल ने इसी साल जनवरी में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे।
