विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023 में पति KL Rahul की सेंचुरी से सातवें आसमान पर Athiya Shetty, सुनील ने दामाद को बताया 'क्लासिक'

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 13 Nov 2023 10:11 AM (IST)

World Cup 2023 भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज केएल राहुल ने नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में सेंचुरी ...और पढ़ें

केएल राहुल की सेंचुरी से गदगद पत्नी अथिया और ससुर सुनील शेट्टी। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
केएल राहुल की सेंचुरी से गदगद पत्नी अथिया और ससुर सुनील शेट्टी। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. केएल राहुल ने मारा शतक
  2. पत्नी अथिया शेट्टी हुईं गदगद
  3. ससुर सुनील शेट्टी ने दिया ऐसा रिएक्शन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ICC World Cup 2023: दिवाली के मौके पर हुआ भारत बनाम नीदरलैंड का वर्ल्ड कप मैच कई मायनों में खास रहा। विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार की गेंदबाजी हो या फिर एक साथ तीन खिलाड़ियों के अर्ध शतक और दो के शतक हों, टीम इंडिया के मैच ने खूब सुर्खियां बटोरीं। केएल राहुल (KL Rahul) सबसे फास्ट सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी बने, जिसके बाद उनकी पत्नी अथिया शेट्टी और ससुर सुनील शेट्टी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज केएल राहुल ने 62 बॉल पर 101 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उनकी फास्टेस्ट सेंचुरी ने हर किसी का दिल खुश कर दिया, खासकर उनके ससुरालवालों का। पत्नी ही नहीं, ससुर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और साले साहब अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने केएल राहुल की तारीफ की।

अथिया शेट्टी ने केएल राहुल पर लुटाया प्यार

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) दिवाली की वजह से बैंगलोर में पति केएल राहुल का मैच देखने नहीं जा पाईं, लेकिन उन्होंने घर से ही अपने पति को चीयर-अप किया। पति के सेंचुरी मारते ही वह खुशी से झूम उठीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीवी स्क्रीन पर चल रहे पति के मैच का वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ अथिया ने कैप्शन में हार्ट बनाते हुए लिखा, "यह लड़का।" इसके साथ उन्होंने नजरबट्टू की इमोजी भी शेयर की।

Athiya Shetty

यह भी पढ़ें- Athiya Shetty Birthday: अहान शेट्टी ने बहन अथिया के लिए लिखा इमोशनल नोट, एक्ट्रेस ने पूछा ये सवाल

सुनील शेट्टी ने दामाद की सेंचुरी पर दिया रिएक्शन

अभिनेता सुनील शेट्टी अक्सर अपने दामाद केएल राहुल की तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं। ऐसे में दामाद के सेंचुरी मारने पर वह रिएक्शन कैसे न देते। उन्होंने इंस्टाग्राम पर केएल राहुल के सेंचुरी मारने वाले मैच की स्टोरी शेयर की है। एक क्लिप में लिखा है, "क्लासिक केएल राहुल। वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी द्वारा फास्टेस्ट सेंचुरी।"

KL Rahul Suniel Shetty

जीजू के मुरीद हुए अहान शेट्टी 

अथिया शेट्टी के भाई और अभिनेता अहान शेट्टी ने जीजू केएल राहुल के सेंचुरी मारने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केएल राहुल की मैच से तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे (जीजू) और मेरी तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं।"

बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल 23 जनवरी को शादी रचाई थी।

यह भी पढ़ें- Kl Rahul ने पत्नी Athiya Shetty पर लुटाया प्यार, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिखा खास नोट