विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Athiya Shetty Birthday: अहान शेट्टी ने बहन अथिया के लिए लिखा इमोशनल नोट, एक्ट्रेस ने पूछा ये सवाल

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 05 Nov 2023 06:14 PM (IST)

Athiya Shetty Birthday एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर भाई अहान शेट्टी ...और पढ़ें

अहान शेट्टी ने बहन अथिया को किया बर्थडे विश (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
अहान शेट्टी ने बहन अथिया को किया बर्थडे विश (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Athiya Shetty Birthday: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज 5 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर परिवार वाले और बी-टाउन सेलेब्स उन्हें अलग-अलग तरह से जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। अब भाई अहान शेट्टी ने भी अपनी बहन को बर्थडे विश करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट पर अथिया शेट्टी ने कमेंट कर अपने भाई के मजे भी लिए हैं।

अहान शेट्टी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

अहान शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बहन अथिया शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो अथिया। मैं तुम्हें अभी और हमेशा के लिए ढेर सारा प्यार और खुशी की कामना करता हूं। आप पहले दिन से ही मेरे साथ हैं और मेरे जीवन के सबसे कठिन समय में हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं। मैं यह भी व्यक्त नहीं कर सकता कि आपका प्यार और देखभाल वास्तव में मेरे लिए कितना मायने रखता है'।

यह भी पढ़ें: Athiya Shetty Birthday: डैड सुनील शेट्टी ने अथिया के जन्मदिन को यूं बनाया खास, पिता-बेटी की प्यारी फोटो वायरल

View this post on Instagram

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

अथिया शेट्टी ने किया ये कमेंट

अहान शेट्टी के इस पोस्ट पर अथिया शेट्टी ने भाई के मजे लेते हुए कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने कमेंट कर भाई से पूछा तुम्हारी तबीयत तो ठीक है। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक और कमेंट किया और लिखा 'लव यू टू, मैं 10 मिनट में मिलती हूं'।

माना शेट्टी ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

अथिया शेट्टी की मां माना शेट्टी ने भी एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके बचपन की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी सनशाइन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आप मुझे पूरा करती हैं। आशा है कि आप मुझे हर जीवन में चुनेंगी'।

इसके अलावा अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी, अनुष्का शर्मा, मृणाल ठाकुर, अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी ने भी एक्ट्रेस को बर्थडे की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: सलवार-सूट में Athiya Shetty की खूबसूरती पर दिल हार बैठे KL Rahul, बोले- 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव'