विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Athiya Shetty Birthday: डैड सुनील शेट्टी ने अथिया के जन्मदिन को यूं बनाया खास, पिता-बेटी की प्यारी फोटो वायरल

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 05 Nov 2023 10:12 AM (IST)

Athiya Shetty Birthday अभिनेत्री अथिया शेट्टी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। आठ साल पहले फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली ...और पढ़ें

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 31 साल की हुईं अथिया शेट्टी
  2. सुनील शेट्टी ने बेटी को विश किया बर्थडे
  3. सुनील और अथिया की क्यूट फोटो हुई वायरल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Athiya Shetty Birthday: अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी अपने पिता की तरह बी-टाउन की जानी-मानी अभिनेत्री बन गई हैं। अथिया ने सिर्फ 22 साल की उम्र में एक्टिंग करियर शुरू किया था। आज यानी 5 नवंबर 2023 को वह 31 साल की हो गई हैं।

अथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वाले शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी बेटी को बर्थडे विश करने के लिए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो पिता-बेटी के बॉन्ड को जाहिर करने के लिए काफी है।

सुनील शेट्टी ने अथिया के बर्थडे को बनाया खास

अथिया शेट्टी के 31वें बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। सुनील ने बेटी अथिया के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है, जो अभिनेत्री के हल्दी रस्म की है। फोटो में सुनील दुल्हन बनीं लाडली अथिया के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। पिता-बेटी की ये प्यार भरी फोटो फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है।

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी बेबी।" अथिया ने अपने पिता को जवाब देते हुए कमेंट किया, "लव यू पापा।" सोनू सूद से लेकर दीया मिर्जा तक सेलिब्रिटीज ने अथिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस भी पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- KL Rahul ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा शतक, पत्नी Athiya Shetty और ससुर Suniel Shetty ने यूं मनाया जश्न

अथिया शेट्टी का करियर

अथिया शेट्टी ने साल 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया था, जिसका निर्माण सलमान खान (Salman Khan) ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। अथिया की दूसरी फिल्म 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' भी कमाल दिखाने में नाकामयाब साबित हुई थी। चार साल से अथिया फिल्मी दुनिया से दूर हैं और मॉडलिंग में अपनी अदायगी बिखेर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Suniel Shetty ने दामाद केएल राहुल को दी खास सलाह, कहा- 'इतने अच्छे भी मत बनो कि लोग तुम्हारी कद्र ना करें'