Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Suchitra Krishnamoorthi भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, निर्माता ने साथ रात बिताने का दिया था ऑफर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 10:18 PM (IST)

    Suchitra Krishnamoorthi On Casting Couch सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने शाह रुख खान की फिल्म कभी हां कभी ना से डेब्यू किया था। यह फिल्म 1994 में आई थी। इसके अलावा उन्होंने जज्बात इरादे रन कर्मा और होली आग और रोमियो अकबर वाल्टर में काम किया है।

    Hero Image
    Suchitra Krishnamoorthi On Casting Couch, Suchitra Krishnamoorthi

    नई दिल्ली, जेएनएन। Suchitra Krishnamoorthi On Casting Couch: फिल्म 'कभी हां, कभी ना' में नजर आई सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इससे कैसे निपटी थी। एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच से जुड़े वाकये को याद किया है। उन्होंने सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने विस्तार से इसपर चर्चा की है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कास्टिंग काउच पर क्या कहा है?

    अपने अनुभव को याद करते हुए सुचित्रा कृष्णमूर्ति कहती है कि एक बार एक फिल्म निर्माता और निर्देशक जो उनसे पूछ लिया था कि वह अपनी मां या पिता किसके ज्यादा करीब है और क्या वह उनके साथ होटल में रात गुजार सकती है। इस बारे में बताते हुए सुचित्रा कृष्णमूर्ति कहती है,

    "हम होटल में मिले थे। उन दिनों होटल में बहुत ज्यादा मीटिंग होती थी। यह बहुत आम बात थी। मैंने उनके प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि मैं अपने पिता के बहुत करीब हूं। इस पर उन्होंने कहा- बहुत अच्छी बात है, अब आप अपने पिता को फोन करके कहिए कि कल सुबह मैं आपको घर छोड़ दूंगा।"

    सुचित्रा कृष्णमूर्ति कास्टिंग काउच से कैसे बच निकली थी?

    सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने आगे कहा कि निर्माता की बात सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। वह कहती है,

    "इसे समझने में मुझे थोड़ा समय लगा। मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। मैंने अपना सारा सामान उठाया और कहा- मैं अभी आती हूं और वहां से भाग गई। तब शाम के 4:00 या 5:00 बज रहे थे। मैं यह सोच रही थी कि मैं सुबह तक उनके साथ क्या करूंगी। इसके बाद मुझे समझ में आने लगा कि उनका असली इरादा क्या था।"

    सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अब क्या कहा है?

    अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन दिनों यह आम बात थी। उन्होंने यह भी कहा कि अब फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अच्छे बदलाव हुए हैं। वह कहती हैं,

    "अब मुझे लगता है, फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सकारात्मक और अनुशासनात्मक बदलाव हुए हैं। दूसरा अगर आपसे कोई इस प्रकार की मांग करता है तो आप सोशल मीडिया पर डालकर उन्हें एक्सपोज कर सकते है।" 

    View this post on Instagram

    A post shared by Siddharth Kannan (@sid_kannan)