Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    X पर फेक अकाउंट से पोस्ट देखकर भड़के Sonu Nigam, कहा - 'मेरी जान को खतरा है'

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 04:41 PM (IST)

    बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम अक्सर अपने गानों के अलावा विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों लाइव कॉन्सर्ट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसका अपडेट खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दिया था। अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक और मुद्दा शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि एक्स पर उनके नाम से फेक अकाउंट चलाया जा रहा है।

    Hero Image
    सोनू निगम ने फेक अकाउंट की दी जानकारी (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्स (ट्विटर) पर किसी ने सोनू निगम के नाम से फेक अकाउंट बनाया है। एक्टर काफी बार अपने फैंस को ये बात बता चुके हैं कि उन्होंने काफी समय पहले एक्स छोड़ दिया था। लेकिन एक्स पर सोनू निगम के नाम से मिलता जुलता एक अकाउंट है जिसमें एक पोस्ट की वजह से लोग सिंगर पर उंगली उठाने लगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द्रौपदी मुर्मू के साथ शेयर की तस्वीर

    दरअसल एक्स पर सोनू निगम सिंह नाम से किसी वकील का अकाउंट है। इस वकील ने जया बच्चन पर ट्वीट किया और फिर सिंगर सोनू की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ वाली तस्वीर की। इसी के बाद से ये सारा बवाल शुरू हुआ।

    यह भी पढ़ें: 'उन्होंने मेरे परिवार...', खराब तबीयत के बीच राष्ट्रपति भवन पहुंचकर Sonu Nigam ने की द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

    सोनू निगम ने कहा - 'मैंने पोस्ट नहीं की'

    सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस पर सफाई दी है। उन्होंने इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं ट्विटर या एक्स पर नहीं हूं। क्या आप सोच सकते हैं कि इस 'सोनू निगम सिंह' की एक भी विवादित पोस्ट मुझे या मेरे परिवार की जान को खतरे में डाल सकती है? क्या आप सोच सकते हैं कि यह आदमी किस हद तक मेरे नाम और विश्वसनीयता के साथ खेल रहा है? हमारी कोई गलती नहीं है। प्रेस, प्रशासन, सरकार, कानून, जो इस बारे में जानते हैं, सब चुप हैं। कुछ होने का इंतजार कर रहे हैं और फिर संवेदना व्यक्त करेंगे।'

    फैंस ने किया सोनू निगम को सपोर्ट

    वहीं सोनू निगम के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें सपोर्ट करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा,“इससे लीगल तरीके से निपटने की जरूरत है। खासतौर पर इस फैक्ट को देखते हुए कि उन्हें कई बार चेतावनी दी गई है। आपको ऑफिशियल कंप्लेंट दर्ज करनी चाहिए। आप इसे कई बार वॉर्निंग दे चुके हैं।” दूसरे ने लिखा- यह आपका नाम लॉकडाउन के समय से इस्तेमाल कर रहा है। काफी रिपोर्ट करने के बाद इसने यूजरनेम बदलकरस सिंह लगा लिया लेकिन कंट्रोवर्सियल चीजें डालना नहीं छोड़ा। लोगों को लगता है कि आप ये पोस्ट कर रहे हैं।

    बता दें कि सोनू निगम ने साल 2027 में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करते हुए ट्वविटर छोड़ दिया था। बता दें कि बीते दिनों सिंगर को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए मोच आ गई थी जिसकी वजह से उन्हें काफी दर्द हो रहा था। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने अपना शो खत्म किया।

    यह भी पढ़ें: लाइव कॉन्सर्ट में Sonu Nigam की अचानक बिगड़ी तबीयत, सिंगर ने सुनाई आपबीती