Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonu Nigam के 17 साल के बेटे का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों को लगा झटका, टाइगर श्रॉफ ने भी की तारीफ

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 05:43 PM (IST)

    बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम के बेटे निवान उस समय फैंस की नजरों में आए थे जब उन्हें कोलावेरी डी गाना गाते हुए सुना गया था। सोनू अक्सर उनकी फोटोज शेयर करते थे। लेकिन फिलहाल निवान जिस वजह से वायरल हो रहे हैं वो वजह जरूर आपको चौंका देगी। 17 साल के निवान के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि वो वही हैं।

    Hero Image
    सोनू निगम के बेटे निवान (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनू निगम को फैंस को फैंस उनकी गायिकी के लिए जानते हैं। इसके अलावा सिंगर अपने लुक्स की वजह से भी 90 के दशक में काफी मशहूर थे। अब हाल ही में एक्टर का बेटा अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से चर्चा में बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निवान ने किया बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन

    17 साल के निवान ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन कर सभी को चौंका दिया है। निवान ने इंस्टाग्राम पर एंट्री की है और उन्होंने अपना एकदम बदला हुआ लुक शेयर किया। कभी गोल-मटोल छवि के लिए जाने जाने वाले निवान अब सिक्स पैक ऐब्स में काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: 'खड़े होना है तो इलेक्शन में...', शो में Sonu Nigam का चढ़ा पारा, भीड़ पर चिल्लाते हुए सिंगर का वीडियो वायरल

    सोनू निगम के बेटे ने शेयर की अपनी फोटो

    निवान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए दो साल में अपनी पूरी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी की झलक दी है। उनकी फिटनेस के कायल टाइगर श्रॉफ भी हो गए। टाइगर ने निवान की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा - 'ग्रेट वर्क।' निवान की पुरानी फोटो में वो काफी ज्यादा हेल्दी लग रहे हैं जबकि ट्रांसफॉर्मेशन के बाद उन्होंने सिक्स पैक ऐब्स बना लिए हैं।

    सोनू निगम ने की बेटे की तारीफ

    एक प्राउड फादर की तरह पिता सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर निवान की पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए उस पर प्यार और आशीर्वाद बरसाया। उन्होंने लिखा, "भगवान तुम्हें हमेशा अपनी शरण में रखें, मेरे बेटे। आज मैं तुम्हें सिर्फ आशीर्वाद ही भेज सकता हूं। तुम्हारी पहली पोस्ट के लिए बधाई।" इसके अलावा निवान की मां ने भी उनकी तारीफ की है। निवान पिछले कुछ सालों से इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं थे।

    साल 2007 में हुआ था निवान का जन्म

    सोनू निगम ने साल 2002 में मधुरिमा निगम से शादी की थी। मधुरिमा एक रेडियो जॉकी और एंटरप्रेन्योर हैं। वैसे तो मधुरिमा काफी हद तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर रहती हैं लेकिन उन्होंने हमेशा से सोनू निगम की म्यूजिकल जर्नी में उन्हें सपोर्ट किया है।

    उनके बेटे निवान का जन्म साल 2007 में हुआ था। निवान तब काफी ज्यादा वायरल हुए थे जब उन्होंने अपनी प्यारी सी आवाज में कोलावेरी डी गाना गाया था।

    यह भी पढ़ें: X पर फेक अकाउंट से पोस्ट देखकर भड़के Sonu Nigam, कहा - 'मेरी जान को खतरा है'