विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टोनी और नेहा से हुई Sonu Kakkar की सुलह? रिश्ता तोड़ने के एक महीने बाद परिवार संग आईं नजर

Published: Sun, 18 May 2025 06:01 PM (IST)

मशहूर सिंगर सोनू कक्कड़ ने करीब एक महीने पहले अपने भाई-बहन से अलग होने का एलान किया था। रिश्ता तोड़ने ...और पढ़ें

सोनू कक्कड़ परिवार के साथ आईं नजर (Photo Credit- Instagram)
सोनू कक्कड़ परिवार के साथ आईं नजर (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. नेहा कक्कड़ के साथ नजर आईं सोनू कक्कड़
  2. बहन और भाई से अलग होने का किया था एलान
  3. माता-पिता की एनिवर्सरी पर परिवार संग दिखाई दी सोनू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सुरीली आवाज के जादू की बदौलत नेहा लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बेहतरीन सॉन्ग देने के अलावा वह सिंगिंग शो इंडियन आइडल में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं। मशहूर सिंगर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और लाइ कॉन्सर्ट से जुड़े विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार वह अपनी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ के कारण चर्चा में आ गई हैं।

भाई-बहन से खत्म कर दिया था रिश्ता

सोनू कक्कड़ ने करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हैरान करने वाला खुलासा किया था। उन्होंने नोट में लिखा था, 'आप सभी को यह जानकारी देते हुए दुख हो रहा है कि मैं अब टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं रही। मेरा यह फैसला इमोशनल दर्द झेलने के बाद लिया है और आज मैं इसका एलान करते समय सच में निराश हूं।' उनके इस एलान के बाद टोनी और नेहा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- 'बहुत दुखी हूं...' कक्कड़ फैमिली में भाई-बहन के रिश्ते में आई दरार, Neha Kakkar की बहन ने परिवार से तोड़ा रिश्ता

माता-पिता की एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में दिखीं सोनू

नेहा कक्कड़ ने रविवार को अपने माता-पिता की एनिवर्सरी सेलिब्रेशन शेयर की, जिन्हें देखने के बाद फैंस को खुशी हुई कि सोनू गिले-शिकवे भुलाकर एक बार फिर कक्कड़ परिवार के करीब आ गई हैं। तीनों भाई बहन अपने माता-पिता के साथ खड़े होकर केट काटते तस्वीर में नजर आए। सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ की यह तस्वीर आते ही वायरल हो गई हैं। प्रशंसक कक्कड़ परिवार के बीच आपसी प्रेम देखकर खुश नजर आ रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

Photo Credit- Instagram

सोशल मीडिया पर एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, 'कल की क्या रात थी।' वायरल तस्वीरों को देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अब सोनू की नाराजगी अपने भाई-बहन से दूर हो गई है।

ये भी पढ़ें- Neha Kakkar ने अपने ड्राइवर की शादी में दिया इतना महंगा गिफ्ट, खुली रह गईं लोगों की आंखें