यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Neha Kakkar ने अपने ड्राइवर की शादी में दिया इतना महंगा गिफ्ट, खुली रह गईं लोगों की आंखें
सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में अपने पति रोहनप्रीत सिंह और फैमिली के साथ अपने ड्राइवर की शादी में पहुंची। ...और पढ़ें

HighLights
- बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर हैं नेहा
- ड्राइवर की शादी में पहुंचीं सिंगर
- टोनी कक्कड़ भी आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह हाल ही में मुंबई में एक शादी समारोह में शामिल हुए। शादी उनके ड्राइवर की थी। सिंगर ने स्टेज पर जाकर दूल्हा-दुल्हन से मुलाकात की जिसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। क्लिप में कपल मेहमानों का अभिवादन करते, जोड़े को बधाई दी और यहां तक कि मौजूद लोगों के साथ डांस करते और तस्वीरें भी खिंचाई।
फैंस करने लगे नेहा कक्कड़ की तारीफ
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ही नहीं, बल्कि उनके भाई टोनी कक्कड़ भी जोड़े को बधाई देते हुए शादी में नजर आए। वीडियो में नेहा को दुल्हन को सोने की चेन गिफ्ट करते हुए देखा जा सकता है। फैंस नेहा के इस जेस्चर के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'पूरा हॉल भरेगा...' मेलबर्न कॉन्सर्ट में क्यों देरी से पहुंची थीं Neha Kakkar? दावों की खुल गई पोल
फैंस ने किए कई सारे कमेंट
एक यूजर ने लिखा,"सुंदर विनम्र व्यक्तित्व,हर बड़े समाज के व्यक्तित्व को ऐसा ही होना चाहिए।" दूसरे ने कहा,'नेहा द्वारा किया गया यह छोटा सा प्रयास इस शादी को उनके लिए यादगार बना देगा।" तीसरे ने लिखा, "कितना भी ट्रोल कर लो, या सच में अच्छा है।" एक अन्य ने लिखा ,"इसलिए तो नेहा कक्कड़ मेरी पसंदीदा है।"
View this post on Instagram
बहन सोनू ने तोड़ा रिश्ता?
नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने इंटरनेट पर एक पोस्ट के जरिए तहलका मचा दिया था। सोनू ने एक पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने अपने भाई-बहन से सारे संबंध तोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा,"आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं अब दो प्रतिभाशाली सुपरस्टार, टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं। मेरा यह फैसला गहरे भावनात्मक दर्द से आया है और आज मैं वास्तव में निराश हूं।" जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई लोग सवाल करने लगे और इसका कारण पूछने लगे। बाद में सोनू ने पोस्ट को डिलीट कर दिया और तब से पूरा परिवार इस विषय पर चुप है।
नेहा कक्कड़ के पॉपुलर गाने
सेकंड हैंड जवानी, सनी सनी, मनाली ट्रांस, लंदन ठुमक दा, दिलबर और ओ साकी साकी नेहा कक्कड़ के कुछ हिट गाने हैं। नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के दूसरे सीजन में हिस्सा लेकर अपनी सिंगिंग जर्नी की शुरुआत की थी।
