विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सिर्फ 700 लोग? मैं परफॉर्म नहीं करूंगी’, मेलबर्न कॉन्सर्ट में Neha Kakkar का ड्रामा? रैपर ने किया बड़ा खुलासा

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Wed, 30 Apr 2025 10:55 AM (IST)

Neha Kakkar पिछले दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट को लेकर खूब चर्चा में थीं जहां से सिंगर का एक वीडियो वायरल ...और पढ़ें

नेहा कक्कड़ ने कॉन्सर्ट को लेकर बोला झूठ? (Photo Credit- X)
नेहा कक्कड़ ने कॉन्सर्ट को लेकर बोला झूठ? (Photo Credit- X)

HighLights

  1. नेहा कक्कड़ ने कॉन्सर्ट को लेकर बोला झूठ?
  2. 700 लोगों के कारण गाने से किया था इनकार!
  3. अब शो के रैपर ने खोला कॉन्सर्ट का सारा सच

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Neha Kakkar Melbourne Concert Controversy: मार्च के महीने में सिंगर नेहा कक्कड़ अपने एक कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में रही थीं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

वीडियो में नेहा मेलबर्न के एक कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर रोती नजर आईं और दर्शकों से माफी मांगती दिखीं। बताया गया कि नेहा को इस शो में शाम 7:30 बजे परफॉर्म करना था, लेकिन वह 10 बजे के बाद स्टेज पर पहुंचीं, जिससे दर्शकों में नाराजगी फैल गई थी।

ऑर्गनाइजर्स पर नेहा ने लगाए थे आरोप

स्टेज पर पहुंचते ही नेहा ने ऑर्गनाइजर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बेसिक सुविधाएं भी मुहैया नहीं करवाई गईं, जिस वजह से उनकी टीम को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद आयोजकों ने नेहा के बयानों पर प्रतिक्रिया दी और सच्चाई सामने लाने का दावा किया था।

Photo Credit- X

रैपर और इवेंट होस्ट पेस डी ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया, "मेलबर्न शो के आयोजक बीट प्रोडक्शन ने ही नेहा को आमंत्रित किया था। मैंने खुद ऑर्गनाइजर प्रीत पाबला से बात की, जो ईमानदार और पेशेवर इंसान हैं। उन्होंने साफ कहा कि नेहा बार-बार परफॉर्मेंस से इनकार करती रहीं और कहती रहीं कि ‘मैं अभी नहीं जाऊंगी’, ‘मैं यह नहीं करूंगी’।"

ये भी पढ़ें- 'बहुत दुखी हूं...' कक्कड़ फैमिली में भाई-बहन के रिश्ते में आई दरार, Neha Kakkar की बहन ने परिवार से तोड़ा रिश्ता

कम लोगों के कारण परफॉर्म करने से किया था इनकार

बिक्रम सिंह रंधावा, जो इस शो से जुड़े थे, उन्होंने पेस डी के दावे की पुष्टि करते हुए कहा, "दर्शक नेहा का नाम लेकर लगातार उनका स्वागत कर रहे थे, लेकिन वह तय समय से ढाई घंटे देरी से आईं। ऑस्ट्रेलिया में लोग समय की बहुत इज्जत करते हैं। कई लोगों ने 300 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (लगभग 15-16 हजार रुपये) तक के टिकट खरीदे थे।"

Photo Credit- X

सबसे बड़ा आरोप यह लगा कि नेहा ने कम भीड़ के चलते परफॉर्म करने से मना कर दिया था। आयोजकों के अनुसार, नेहा ने कहा था, "सिर्फ 700 लोग? जब तक जगह पूरी तरह नहीं भरती, मैं परफॉर्म नहीं करूंगी।"

नेहा ने शो में देरी, बकाया भुगतान, टीम के लिए खाने-पीने और होटल की व्यवस्था न होने की बात कही थी। लेकिन पेस डी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "टेक्निकल सेटअप, साउंड और माइक सब पूरी तरह तैयार थे। अन्य कलाकारों ने समय पर परफॉर्म किया। नेहा के आरोपों में सच्चाई नहीं दिखती क्योंकि हमने खुद सब कुछ व्यवस्थित होते देखा।"

ये भी पढ़ें- Neha Kakkar के आरोप थे झूठे? ऑर्गनाइजर्स ने बिल और वीडियो दिखाकर किया बड़ा खुलासा