विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neha Kakkar के आरोप थे झूठे? ऑर्गनाइजर्स ने बिल और वीडियो दिखाकर किया बड़ा खुलासा

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sat, 29 Mar 2025 06:05 PM (IST)

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया टूर को लेकर सुर्खियों में हैं। मेलबर्न शहर में नेहा कक्कड़ का ...और पढ़ें

Neha Kakkar के दावों पर ऑर्गनाइजर्स का पलटवार (Photo Credit- Instagram)
Neha Kakkar के दावों पर ऑर्गनाइजर्स का पलटवार (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. सिंगर के आरोप थे झूठे और गलत?
  2. ऑर्गनाइजर्स ने शो के बिल किए जारी
  3. होटल में सिगरेट पीने की बात आई सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर नेहा कक्कड़ का मेलबर्न में बीते दिनों कॉन्सर्ट हुआ था, जो अब विवादों में घिर गया है। बताया जा रहा है कि इवेंट में सिंगर जानबूझकर देर से पहुंचीं थीं। देरी से आने के बाद स्टेज पर आते ही नेहा रोने लगीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

मामला गरमाने के बाद सिंगर ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए पोस्ट जारी किया था। अब नेहा के आरोपों के बाद शो के ऑर्गनाइजर्स ने भी वीडियो और बिल के साथ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं इस पोस्ट में क्या नई जानकारी सामने आई है।

प्रोडक्शन टीम ने खोल दी सिंगर की पोल?

मामला लगातार तूल पकड़ रहा है, और ऑर्गनाइजर्स भी मैदान में उतर आए हैं। शो को ऑर्गनाइज कराने वाले प्रोडक्शन हाउस ने नेहा को लताड़ लगाते हुए पोस्ट जारी किया है। प्रोडक्शन टीम का दावा है कि नेहा और उनके साथियों ने होटल के उन कमरों में भी सिगरेट पी जहां धूम्रपान प्रतिबंधित था। साथ ही नेहा के दावों की सच्चाई दिखाने के लिए वीडियो भी शेयर किया है।

Photo Credit- Instagram

बीट्स प्रोडक्शन ने नेहा के दावों को लेकर शेयर किए पोस्ट में बताया कि उनका कहना था कि उन्हें वेन्यू तक पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्ट नहीं दिया गया, मगर वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह फैंस के साथ फोटो खिंचवाने के बाद गाड़ी में बैठ रही हैं।

ये भी पढ़ें- The Bhootnii Trailer: वर्जिन ट्री की आत्मा बनकर आईं Mouni Roy, मेकर्स ने जारी किया खौफनाक ट्रेलर

विवाद पर क्या बोली थीं नेहा कक्कड़?

नेहा कक्कड़ ने मामला सुर्खियों में आने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने इवेंट को लेकर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने लिखा था—

"उन्होंने कहा कि मैं 3 घंटे लेट थी। क्या उन्होंने एक बार भी पूछा कि मेरे साथ क्या हुआ? उन्होंने मेरे और मेरे बैंड के साथ क्या किया? जब मैंने स्टेज पर बात की तो मैंने किसी को नहीं बताया कि मेरे साथ क्या हुआ क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि किसी को नुकसान पहुंचे। मैं कौन होती हूं किसी को सजा देने वाली, लेकिन अब मेरा नाम सामने आ रहा है, तो मुझे बोलना ही होगा।"

Photo Credit- Instagram

कॉन्सर्ट के लिए नेहा को नहीं मिले थे पैसे?

इसी पोस्ट में नेहा कक्कड़ ने दावा किया था कि उन्होंने मेलबर्न ऑडियंस के लिए बिल्कुल फ्री परफॉर्म किया था, क्योंकि ऑर्गेनाइजर पैसा लेकर भाग गए। उन्होंने लिखा था, 'मेरे बैंड को खाना, होटल और पानी तक नहीं दिया गया। मेरे पति और उनके दोस्त गए और उन्होंने हमें खाना खिलाया। इस सब के बावजूद हम लोग स्टेज पर गए और परफॉर्म किया, बिना किसी आराम के, क्योंकि मेरे फैंस वहां इंतजार कर रहे थे।'

बता दें कि नेहा के पति रोहनप्रीत ने भी उनका समर्थन करते हुए पोस्ट शेयर किया था। साथ ही नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने भी आरोप लगाए थे कि नेहा को होटल और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके चलते कॉन्सर्ट में उन्हें देरी हुई।

ये भी पढ़ें- 4 मंगेतर को संभालते हुए छूट गए थे अक्षय कुमार के पसीने, 17 करोड़ की लागत में पार किया था 55 करोड़ का आंकड़ा