विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बहुत दुखी हूं...' कक्कड़ फैमिली में भाई-बहन के रिश्ते में आई दरार, Neha Kakkar की बहन ने परिवार से तोड़ा रिश्ता

Published: Sat, 12 Apr 2025 07:47 PM (IST)

नेहा कक्कड़ एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हालांकि इस बार किसी कॉन्सर्ट की वजह से नहीं बल्कि ...और पढ़ें

नेहा कक्कड़, सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ (Photo: Instagram)
नेहा कक्कड़, सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ (Photo: Instagram)

HighLights

  1. सोनू कक्कड़ ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
  2. सोनू ने परिवार से तोड़ा नाता
  3. वायरल हो रही सोनू की पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों नेहा कक्कड़ अपने ऑस्ट्रेलिया टूर को लेकर चर्चा में थीं। अब एक बार फिर कक्कड़ परिवार सुर्खियों में है। अब हाल ही में एक चौंकाने वाले घटना में गायिका सोनू कक्कड़ ने घोषणा की कि वह अब अपने छोटे भाई-बहन नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ से अलग हो रही हैं। यह खुलासा 9 अप्रैल को टोनी के जन्मदिन पर न आने के कुछ ही दिनों बाद हुआ है, जिसने पहले ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

सोनू कक्कड़ के पोस्ट ने किया हैरान

सोनू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान शेयर किया जिसमें उन्होंने,"आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं अब दो सुपर टेलेंटेड सुपरस्टार्स टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं। मेरा यह निर्णय गहरे भावनात्मक दर्द से उपजा है, और मैं आज वास्तव में बहुत निराश हूं।"

यह भी पढ़ें: 'जो अच्छे हैं उनसे भी पाप...' Tony Kakkar ने समय रैना को किया सपोर्ट, नेहा कक्कड़ के विवाद पर भी दी सफाई

फैंस हो रहे कन्फ्यूज

अब सोनू के इस बयान के बाद से उनके फैंस काफी कन्फ्यूज हैं। कुछ का मानना है कि ये उनके अपकमिंग गाने का हिंट है या फिर वास्तव में उनके बीच कोई मनमुटाव हो गया है।

यूजर्स ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई सोशल मीडिया यूजर इस पर रिएक्ट करने लगे। एक ने लिखा,"टोनी को सुपरस्टार कौन कहता है सिवाय एक बहन के? आप कभी अंदाजा नहीं लगा सकते कि इस परिवार के साथ क्या हो रहा है। यह उनके अगले म्यूजिक एल्बम के लिए पीआर स्टंट भी हो सकता है।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "प्रतिभाशाली? सुपरस्टार? वैसे भी, यह पब्लिसिटी स्टंट लगता है।"

पिछले दिनों एक अन्य सेलेब भी हुआ परिवार से अलग

पिछले महीने सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह अब मलिक परिवार का हिस्सा नहीं हैं उन्होंने माता-पिता के साथ-साथ भाई अरमान मलिक से भी नाता तोड़ लिया है।

इसके कुछ दिनों बाद प्रतीक बब्बर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने अपना सरनेम बब्बर हटा दिया है और अब प्रतीक स्मिता पाटिल के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने अपनी शादी में भी अपने पिता या सौतेले भाई-बहनों को इन्वाइट नहीं किया।

यह भी पढ़ें: Neha Kakkar के आरोप थे झूठे? ऑर्गनाइजर्स ने बिल और वीडियो दिखाकर किया बड़ा खुलासा