विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पूरा हॉल भरेगा...' मेलबर्न कॉन्सर्ट में क्यों देरी से पहुंची थीं Neha Kakkar? दावों की खुल गई पोल

Published: Wed, 30 Apr 2025 02:58 PM (IST)

मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर नेहा कक्कड़ ने झूठ बोला था ? सिंगर नेहा कक्कड़ का पिछले महीने एक वीडियो वायरल ...और पढ़ें

नेहा कक्कड़ ने बोला था झूठ (फोटो- इंस्टाग्राम)
नेहा कक्कड़ ने बोला था झूठ (फोटो- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद में ऑर्गेनाइजर्स के आरोप
  2. तीन घंटे देरी से पहुंती सिंगर
  3. लोगों ने की थी आलोचना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेहा कक्कड़ का पिछले दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था जिसमें वो मेलबर्न कॉन्सर्ट में देर से पहुंची थीं। इसके बाद एक्ट्रेस को रोते हुए देखा गया था। नेहा ने स्टेज पर फैंस से माफी मांगी थी क्योंकि वो तीन घंटे देर से पहुंची थी।

नेहा कक्कड़ के दावों को बताया झूठा

एक्ट्रेस ने बाद में एक संदेश जारी कर बताया था कि आयोजकों ने बेसिक अरेंजमेंट ही नहीं किए थे और उनको और उनकी टीम को तमाम दिक्कतों के बावजूद गाना पड़ा। हालांकि, अब इस मामले पर खुद ऑस्ट्रेलियाई इवेंट प्लानर पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने अब उनके दावों को झूठा बताते हुए अपनी बात रखी है।

यह भी पढ़ें: Neha Malik के घर पर नौकरानी ने की चोरी? 34 लाख के गहने हुए गायब, पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

आयोजकों ने खुद बताई पूरी बात

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए रैपर और इवेंट होस्ट पेस डी ने कहा, "मेलबर्न के बीट प्रोडक्शन ने ही नेहा कक्कड़ को आमंत्रित किया था। अब जब दोनों पक्ष आगे आए हैं और खुलकर बात की है, तो हम क्यों नहीं कर सकते? हम वहां थे और हमने सबकुछ देखा। मैंने प्रीत पाबला भाई से बात की, जो इवेंट के आयोजक थे। मैंने उनसे सब कुछ पूछा। वह बहुत अच्छे और सच्चे इंसान हैं। तभी मुझे पता चला कि वह समय पर नहीं पहुंची और कई बार देरी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि वह लगातार यही कहती रही,'मैं अभी नहीं जाऊंगी; मैं यह नहीं करूंगी।'

Neha Kakkar crying for being 3 hrs late at a Melbourne show

byu/offensive-but-true inBollyBlindsNGossip

कई लोगों ने खरीदी थी महंगी टिकट

इस दावे का समर्थन करते हुए बिक्रम सिंह रंधावा ने कहा, "भीड़ तैयार थी और हूटिंग कर रही थी। उन्हें उम्मीद थी कि वह मंच पर आएंगी। लेकिन वह रात 10 बजे आईं जो कि निर्धारित समय शाम 7:30 बजे से ढाई घंटे देरी से था। इसलिए भीड़ परेशान और नाराज हो गई। ऑस्ट्रेलिया में लोग अपने समय की कद्र करते हैं। लोगों ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए इसे चुना था। कुछ लोगों ने तो 300 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के टिकट भी खरीदे थे जो कि भारत के करीब 15,000 से 16,000 रुपये के बीच है।"

पेस डी ने यह भी खुलासा किया कि आयोजकों से कथित तौर पर कहा गया था कि अभी केवल 700 लोग आए हैं? जब तक ज्यादा लोग नहीं आ जाते और यह जगह भर नहीं जाती, मैं परफॉर्म नहीं करने वाली।

यह भी पढ़ें: 'बहुत दुखी हूं...' कक्कड़ फैमिली में भाई-बहन के रिश्ते में आई दरार, Neha Kakkar की बहन ने परिवार से तोड़ा रिश्ता