विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neha Malik के घर पर नौकरानी ने की चोरी? 34 लाख के गहने हुए गायब, पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

Published: Tue, 29 Apr 2025 06:58 PM (IST)

अभिनेत्री और मॉडल नेहा मलिक के घर से 34 लाख के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस ...और पढ़ें

नेहा मलिक के घर पर हुई चोरी/ फोटो- Instagram
नेहा मलिक के घर पर हुई चोरी/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. टीवी एक्ट्रेस नेहा मलिक के घर पर हुई चोरी
  2. 34 लाख के गहने लेकर गायब हुई नौकरानी?
  3. पुलिस ने FIR दर्ज होने के बाद किया गिरफ्तार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गांधी फिर आ गए, मुसाफिर और पिंकी मोगे वाली 2 जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस नेहा मलिक के घर 34 लाख रुपए के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। घर में हुई इतनी बड़ी चोरी के बाद एक्ट्रेस की मां ने मामला मुंबई के ओशिवारा में मौजूद अंबोली पुलिस स्टेशन में अपनी केयर टेकर के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है और संदेह जताया है कि उनके घर में काम करने वाली नौकरानी ने ही इसे अंजाम दिया है। क्या है ये पूरा मामला, कैसे हुई चोरी, चलिए जानते हैं डिटेल में: 

नौकरानी के भरोसे घर छोड़कर गई थीं गुरद्वारे 

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक पुलिस ने बयान में बताया कि, "नेहा मलिक की मां मंजू मलिक ने संडे को अपनी नौकरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को जब उनकी कर्मचारी घर पर आईं, तो एक्ट्रेस की मां मंजू उनके भरोसे पर पास के ही एक गुरद्वारे में माथा टेकने के लिए चली गईं। हालांकि, अगले दिन शेख जब काम पर नहीं आई, तो मंजू ने उन्हें कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन उनकी नौकरानी ने फोन नहीं उठाया"। 

यह भी पढ़ें: Salman Khan ने इस खास वजह से पनवेल फार्म हाउस में बुलाई मीटिंग, भाईजान ने लिया बड़ा फैसला?

Photo Credit- Instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बार फोन करने के बाद भी जब नौकरानी ने फोन नहीं उठाया तो नेहा मलिक की मां ने अपनी अलमारी चेक की और उन्हें पता चला कि उनके 34 लाख के गहने घर से गायब है। उन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि पूरा घर छानबीन करने के बाद भी उन्हें जब गहने नहीं मिले, तो उन्हें इस बात पर शक हुआ कि चोरी शेख ने ही की है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की। 

neha malik

Photo Credit- Instagram

पुलिस ने नौकरानी को किया गिरफ्तार? 

पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन इसी के साथ उन्होंने बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज भी निकाली है, ताकि उन्हें पता चल सके कि शेख कोई बैग लेकर निकली हैं या नहीं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 9000 रुपए एडवांस लेकर और चोरी करके घर से निकलीं शहनाज शेख को पुलिस ने मुंबई के जेबी नगर से गिरफ्तार किया है, वह उसी इलाके में रहती थीं।

फिलहाल गहनों की चोरी के मामले में नेहा या फिर उनकी मां की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

यह भी पढ़ें: कमाई 2.70 करोड़, IMDb रेटिंग 7.9... Must Watch है ये फिल्म, बयां करती प्यार-दोस्ती और आजादी की कहानी