विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan ने इस खास वजह से पनवेल फार्म हाउस में बुलाई मीटिंग, भाईजान ने लिया बड़ा फैसला?

Published: Tue, 29 Apr 2025 05:42 PM (IST)

सलमान खान हर साल कुछ सितारों को साथ मिलकर टूर करते हैं। इस साल मई में एक्टर माधुरी दीक्षित और ...और पढ़ें

सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस पर टूर से जुड़ी रखी मीटिंग/ फोटो- Instagram
सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस पर टूर से जुड़ी रखी मीटिंग/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस में रखी मीटिंग
  2. सोहेल खान के साथ मीटिंग से जुड़े लंदन के ऑर्गेनाइजर
  3. पहलगाम की वजह से सलमान खान ने पोस्टपोन किया टूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड सितारों ने इसकी निंदा की। जिस बेरहमी से आतंकवादियों के हाथों निर्दोषों को मारा गया, उनके लिए सलमान खान से लेकर शाह रुख खान सहित बड़े-बड़े स्टार्स ने न्याय की गुहार लगाई। कई सितारों ने तो अपने कई लाइव टूर भी कैंसिल कर दिए। 

पहले अरिजीत सिंह ने चेन्नई का टूर कैंसिल किया, उसके बाद श्रेया घोषाल ने भी अपना लाइव सिंगिंग टूर रद्द कर दिया। इन दोनों के बाद सलमान खान ने भी बीते दिन बताया कि उनका यूके में होने वाला अगले महीने का टूर वह पहलगाम में हुए हमले के लिए बाद वह अपना टूर पोस्टपोन कर रहे हैं। सिकंदर एक्टर के साथ उनके इंटरनेशनल टूर पर माधुरी दीक्षित और कृति सेनन जैसे सितारे भी जाने वाले थे। अब इसी सिलसिले में सलमान खान ने पनवेल के फार्महाउस पर एक मीटिंग का आयोजन करके बड़ा फैसला लिया है। 

टीम के साथ अब कब यूके टूर पर निकलेंगे सलमान खान? 

हमारी सहयोगी वेबसाइट मिड डे की एक खबर के मुताबिक, सलमान ने भाई सोहेल खान और इस टूर के ऑर्गेनाइजर जॉर्डी पटेल और फरहान हुसैन के साथ मिलकर अपने यूके टूर को कब री-शेड्यूल करना है, इसका फैसला ले लिया है। इनसाइडर के मुताबिक, टूर की टिकट बिकने के साथ ही इसकी रिहर्सल भी सितारों ने शुरू कर दी थी। हालांकि, कश्मीर में हुई ट्रेजेडी के कारण सलमान खान ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया था। 

यह भी पढ़ें: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद Salman Khan का बड़ा फैसला, UK टूर किया पोस्टपोन

SALMAN KHAN

Photo Credit- Instagram

सलमान खान का ये टूर को-ऑप लाइव एरिना मैंचेस्टर और वेम्बली इन ओवो एरिना में होने वाला था। रिपोर्ट्स की मानें तो, फिलहाल टिकट होल्डर ने इस शो के दर्शकों का रिफंड जारी कर दिया है। अब ये टूर अगस्त में होगा, लेकिन अभी तक इसकी डेट डिसाइड नहीं हुई है। हालांकि, सलमान खान ने इस पर अभी तक फाइनल फैसला नहीं लिया है। 

salman khan

Photo Credit- Instagram

सलमान खान के साथ टूर पर जाएंगे ये सितारे

आपको बता दें कि बीते साल सलमान खान संग उनके टूर पर जहां सोनाक्षी सिन्हा और दिशा पटानी जैसे सितारे जुड़े थे, वहीं अब उनके तोर से इस बार टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सारा अली खान, कृति सेनन, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, माधुरी दीक्षित और मनीष पॉल जैसे सितारे जुड़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Andaz Apna Apna Re-Release Collection Day 3: नई फिल्मों के लिए खतरा बनी ‘अंदाज अपना अपना’, तीसरे दिन किया बड़ा खेल