विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमाई 2.70 करोड़, IMDb रेटिंग 7.9... Must Watch है ये फिल्म, बयां करती प्यार-दोस्ती और आजादी की कहानी

Published: Tue, 29 Apr 2025 04:57 PM (IST)

कुछ फिल्में हिट न होकर भी हिट रहती हैं। बॉक्स ऑफिस पर कमाई भले ही ज्यादा न हो लेकिन दर्शकों ...और पढ़ें

डोर मूवी को मिली तगड़ी IMDb रेटिंग। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
डोर मूवी को मिली तगड़ी IMDb रेटिंग। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. 2006 में रिलीज हुई थी कम बजट की फिल्म
  2. बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं रही थी कमाई
  3. असफलता के बावजूद कल्ट कहलाई फिल्म

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में हर साल हजारों फिल्में अलग-अलग भाषा में बनती हैं, लेकिन उनके बॉक्स ऑफिस हिट होने की गारंटी नहीं होती है। कुछ फिल्में भले ही पैसे कमा पाने में असफल होती हैं, लेकिन उनकी कहानी का असर बाद में दिखता है। एक ऐसी ही फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी जो हिट न होकर भी दर्शकों का दिल जीत ले गई थी।

यह फिल्म साल 2006 में बड़े पर्दे पर आई मूवी डोर (Dor) थी। टार्जन द वंडर कार से मशहूर हुईं आयशा टाकिया, गुल पनाग, श्रेयस तलपड़े, गिरीश कर्नाड और नागेश कुकुनूर ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। नागेश ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया था। यह फिल्म मलयालम फिल्म पेरुमैहैक्कलम (Perumazhakkalam) की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

क्या है फिल्म की कहानी?

डोर प्यार, दोस्ती और आजादी की कहानी है। यह महिलाओं की कहानी है जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं, लेकिन उनकी राहें एक रोज आपस में टकरा जाती हैं। मीरा (आयशा टाकिया) जो राजस्थान में रहती है और अपने पति शंकर के साथ एक हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही होती है कि तभी उसके पति की मौत हो जाती है और उसकी हंसी खुशी जिंदगी एक कमरे में कैद होकर रह जाती है।

यह भी पढ़ें- 37 साल पहले नहीं हुआ था विवाद, इस TV Show में दिखाई गई थी ज्योतिबा फुले की कहानी, मिली थी 8.9 IMDB रेटिंग

Photo Credit - YouTube

तलाक के बाद मीरा परंपराओं में फंस कर रह जाती है। हंसना गुनाह और आजादी सिर्फ एक सपना लगता है। तभी जीनत उसकी जिंदगी में एक उम्मीद की किरण बनकर आती है। जीनत के पति पर मीरा के पति की हत्या का आरोप है। अपने पति को बचाने के लिए जीनत (गुल पनाग) हिमाचल प्रदेश से राजस्थान मीरा को ढूंढते हुए आती है और उसे एक बहूरुपिया (श्रेयस तलपड़े) मिलता है जो उसकी मदद करता है। आगे क्या होता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी चाहिए।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म

कहा जाता है कि फिल्म को बनाने में 3 करोड़ रुपये का बजट लगा था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, डोर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Photo Credit - YouTube

ऑनलाइन कहां देखें फिल्म?

आयशा टाकिया स्टारर फिल्म डोर को क्रिटिक्स की तरफ से खूब सराहा गया था। इस फिल्म को IMDb ने 7.9 रेटिंग दी है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। यह सोनीलिव (SonyLiv) पर मौजूद है। साथ ही यह यूट्यूब पर भी है।

यह भी पढ़ें- 7 दिन और कमाई 800 करोड़... इस Horror Movie ने रिलीज होते ही हिलाया बॉक्स ऑफिस, कमाई से तोड़े सारे रिकॉर्ड