शादी के 5 महीने बाद प्रेग्नेंट हैं Sobhita Dhulipala? लेटेस्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की कंफ्यूजन
सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ने पिछले साल दिसंबर के महीने में अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी कर ली थी। हाल ही में कपल वेव्स समिट में साथ में नजर आए। इसके बाद से ये अफवाह उड़ने लगी कि शोभिता धुलिपाला प्रेग्नेंट हैं। उनके लुक को देखकर ये कयास लगाया जा रहा है कि वो साड़ी के पल्लू से अपना पेट छिपा रही थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली थी। अपनी शादी के छह महीने बाद,अभिनेत्री मुंबई में वेव्स 2025 में पति के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं। इस दौरान शोभिता साड़ी और सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
ढीले कपड़ों में नजर आईं शोभिता
हालांकि उनके इस अपियरेंस के बाद से इस तरह की खबरें आने लगीं कि शोभिता प्रेग्नेंट हैं। दरअसल शोभिता ने साड़ी पहनी थी और लोगों को लगा कि वो अपना पेट छुपा रही हैं। इन अटकलों को और हवा इसलिए भी मिली क्योंकि पिछले कुछ समय से उन्हें ओवरसाइज़्ड आउटफिट में भी देखा गया है।
यह भी पढ़ें: जब Sobhita Dhulipala को कुत्ते से किया गया था रिप्लेस, एक्ट्रेस ने सुनाया शूटिंग का अजीब किस्सा
यह भी पढ़ें:
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं शोभिता?
वैसे तो कपल ने इन खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन ETimes ने एक करीबी से इस बारे में बातचीत की जिसने प्रेग्नेंसी की खबर को खारिज किया है। सूत्र ने कहा,'उन्होंने मेटरनिटी नहीं, एंटी-फिट पहना था। हैरानी है कि एक बदलाव कैसे नई कहानी को जन्म दे सकता है।'
दो साल की डेटिंग के बाद की थी शादी
कपल का रोमांस इंस्टाग्राम आस्क मी एनीथिंग (AMA) सेशन से शुरू हुआ था। मेड इन हेवन अभिनेत्री ने खुलासा किया कि जब एक फैन ने पूछा कि वह नागा चैतन्य को फॉलो क्यों नहीं कर रही हैं, तो उन्हें पता चला कि नागा चैतन्य उन्हें फॉलो करते हैं। बाद में इंस्टाग्राम डीएम के माध्यम से और तेलुगु भाषा के प्रति प्रेम होने की वजह से दोनों करीब आए। दोनों की फिर लगातार बातें होने लगीं। फाइनली, अप्रैल 2022 में उन्होंने अपनी पहली ब्रेकफास्ट डेट के लिए नागा चैतन्य ने मुंबई के लिए फ्लाइट बुक की। दो साल के रिलेशनशिप के बाद 8 अगस्त 2024 को हैदराबाद में उनकी सगाई हुई। 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नापुरना स्टूडियो में इनकी शादी हुई।
सामंथा से हुई थी नागा की पहली शादी
नागा चैतन्य की पहली शादी अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु से हुई थी। हालांकि शादी के चार साल बाद अक्टूबर 2021 में ये अलग हो गए। दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की घोषणा की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।