विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samantha Ruth Prabhu: तलाक के दो साल बाद नागा चैतन्य ने सामंथा संग शेयर की तस्वीर, ताजा कीं यादें

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 27 Feb 2023 05:06 PM (IST)

Samantha Ruth Prabhu- Naga Chaitanya Film Ye Maya Chesave Completes 13 Years नागा चैतन्य ने एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु ...और पढ़ें

Samantha Ruth Prabhuu- Naga Chaitanya Film Ye Maya Chesave Completes 13 Years, Twitter
Samantha Ruth Prabhuu- Naga Chaitanya Film Ye Maya Chesave Completes 13 Years, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu- Naga Chaitanya Film Ye Maya Chesave Completes 13 Years: नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु  (Samantha Ruth Prabhu) की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों के तलाक की खबर ने पूरे टॉलीवुड को झटका दे दिया। अब डिवोर्स के दो साल बाद नागा चैतन्या ने सामंथा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

यह भी पढ़ें- Disha Patani: अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ को लेकर सरेआम उड़ाया दिशा पाटनी का मजाक, कहा- घूमने के चक्कर में...

डेब्यू फिल्म की एनिवर्सरी

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु की डेब्यू फिल्म ने रिलीज के 13 साल पूरे कर लिए है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'ये माया चेसावे' (Ye Maaya Chesave) से की थी। इस फिल्म में उनके साथ नागा चैतन्य भी थे। दोनों की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आई थी और फैंस ने इन्हें दिल खोलकर प्यार दिया । फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और सामंथा व नागा की जोड़ी भी हिट हो गई।

नागा ने शेयर की सामंथा संग तस्वीर

'ये माया चेसावे' की 13वीं एनिवर्सरी पर एक्टर ने फिल्म से अपनी और सामंथा की एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। नागा ने इस फोटो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और फिल्म के 13 साल पूरे करने का जश्न मनाया।

सामंथा ने अदा किया शुक्रिया

'ये माया चेसावे' की एनिवर्सरी पर सामंथा रुथ प्रभु ने एक पोस्ट शेयर किया और फिल्म इंडस्ट्री में अपने 13 साल पूरे करने की खुशी मनाई। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर फैंस द्वारा खुद को मिले प्यार और सपोर्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा, मैं इतने सारे प्यार को महसूस कर सकती हूं... ये मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत देता है...अभी और हमेशा के लिए, मैं जो भी आप सभी की वजह से हूं। 13 साल हो गए और हम बस अभी शुरुआत कर रहे हैं।

नागा और सामंथा की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो नागा चैतन्या ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'कस्टडी' के शूटिंग पूरी की है। फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है और फीमेल लीड में कृति शेट्टी हैं। वहीं, सामंथा की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों 'सिटाडेल' के इंडियन एडेप्टेशन की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म  'शाकुंतलम' जल्द रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- Sumbul Touqeer: बिग बॉस के बाहर सुंबुल ने उड़ाई टीना दत्ता की खिल्ली, कहा- कितना मजा आया अपनी बेइज्जती करवा कर