विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Disha Patani: अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ को लेकर सरेआम उड़ाया दिशा पाटनी का मजाक, कहा- घूमने के चक्कर में...

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 27 Feb 2023 01:54 PM (IST)

Selfiee Actor Akshay Kuamr Made Fun Of Disha Patani And Tiger Shroff At The Kapil Sharma Show अक्षय कुमार अपने ...और पढ़ें

Selfiee Actor Akshay Kuamr Made Fun Of Disha Patani And Tiger Shroff At The Kapil Sharma Show, Twitter
Selfiee Actor Akshay Kuamr Made Fun Of Disha Patani And Tiger Shroff At The Kapil Sharma Show, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Selfiee Actor Akshay Kuamr Made Fun Of Disha Patani And Tiger Shroff At The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार अपने इंटरनेशनल टूर द एंटरटेनर्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर अपनी टीम के साथ कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने हंसी-मजाक से सबको हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया। इस बीच एक्टर ने दिशा पाटनी का उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ को लेकर भी मजाक उड़ा दिया।

यह भी पढ़ें- Sumbul Touqeer: बिग बॉस के बाहर सुंबुल ने उड़ाई टीना दत्ता की खिल्ली, कहा- कितना मजा आया अपनी बेइज्जती करवा कर

कपिल शर्मा के शो में पहुंचे सितारे

द कपिल शर्मा शो में अक्षय के साथ मौनी रॉय, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और नोरा फतेही पहुंची। ये चारों एक्ट्रेसेस द एंटरटेनर्स टूर का भी हिस्सा हैं। शो में ये सभी अपने टूर को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस बीच अक्षय ने चारों एक्ट्रेसेस की खिल्ली भी उड़ाई।

मौनी के पति का उड़ाया मजाक

द कपिल शर्मा शो के मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में अक्षय कुमार पहले मौनी रॉय को लेकर मजाक करते हैं और कहते हैं, , "मौनी रॉय, इनकी अभी-अभी शादी हुई है। इन्होंने नागिन का किरदार निभाया था। इनको इस बात का डर रहता है कि लोग इनके पति को गिफ्ट में बीन दे देते हैं।" अक्षय के इस मजाक पर मौनी का मुंह बना गया और एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, "आप बहुत बुरे हैं।"

दिशा और टाइगर की उड़ाई खिल्ली

मौनी के बाद खिलाड़ी कुमार, दिशा पाटनी की ओर बढ़े। दिशा के पुराने रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए अक्षय ने कहा, "दिशा पाटनी को घूमने -फिरने का शौक है। इन्हें इस बात की टेंशन रहती हैं कि कहीं ये सफारी में घूमने जाए और इन्हें टाइगर न मिल जाए।" एक्टर के इस जोक ने शो में मौजूद सभी लोगों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया, लेकिन दिशा कुछ कह न सकी।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

सोनम बाजवा का बनाया मजाक

मौनी रॉय के बाद अक्षय कुमार ने सोनम बाजवा की भी खिल्ली उड़ाई। एक्ट्रेस के बार में बताते हुए अक्षय ने कहा, "ये पहले एयर होस्टेस थीं, इन्हें लेकर हमे टेंशन रहती है कि कही फ्लाइट में कोई बेल बजाए और ये न उठकर चली जाए। फिर हमें रोकना पड़े रुक तेरे लिए नहीं बजाई है, बैठ तू।" 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

यह भी पढ़ें- Selfiee के बाद अक्षय कुमार के लिए एक और बुरी खबर, कैंसिल हुआ इंटरनेशनल टूर द एंटरटेनर्स का अमेरिका कॉन्सर्ट