यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Selfiee के बाद अक्षय कुमार के लिए एक और बुरी खबर, कैंसिल हुआ इंटरनेशनल टूर द एंटरटेनर्स का न्यू जर्सी कॉन्सर्ट
Selfiee Actor Akshay Kumar Foreign Tour The Entertainers Concert In US Cancelled फिल्म सेल्फी की असफलता के बीच अक्षय कुमार ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Selfiee Actor Akshay Kumar Foreign Tour The Entertainers Concert In US Cancelled: अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म सेल्फी ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुआत की। फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि अक्षय की लगातार कई फ्लॉप के बाद सेल्फी कुछ अच्छी कमाई करेंगी, लेकिन एक्टर के हाथ एक बार फिर असफलता लग रही है। इस बीच अब अक्षय के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें- Sumbul Touqeer: बिग बॉस के बाहर सुंबुल ने उड़ाई टीना दत्ता की खिल्ली, कहा- कितना मजा आया अपनी बेइज्जती करवा कर
कैंसिल हुआ कॉन्सर्ट
अक्षय कुमार अपने फॉरेन टूर द एंटरटेनर्स को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। उनके साथ इस टूर पर दिशा पाटनी, नोरा फतेही, मौनी रॉय, सोनम बाजवा, जसलीन रॉयल, अपारशक्ति खुराना और स्टेबिन बेन भी शामिल हैं। टूर को लेकर अब जानकारी सामने आई है कि इसे कैंसिल कर दिया गया है।
प्रमोटर्स ने लिया फैसला
द एंटरटेनर्स टूर का कॉन्सर्ट 4 मार्च को न्यू जर्सी में होने वाला था, लेकिन शो के प्रमोटर ने अब शो के कैंसिल होने की घोषणा कर दी है। बिज एशिया लाइव डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर के प्रमोटर की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार ने उड़ाया मौनी रॉय के पति का मजाक, कहा- तू नागिन और वो सपेरा, बस बीन...
न्यू जर्सी टूर रद्द
स्टेटमेंट में बताया गया है कि कॉन्टर्स की टिकटों की कम बिक्री के कारण ये फैसला लिया गया है क्योंकि प्रमोटर्स किसी भी तरह का नुकसान नहीं उठाना चाहते हैं। स्टेटमेंट में आगे ये भी बताया गया कि जिन्होंने शो की टिकट खरीद ली है उनको उनके पैसे जल्द से जल्द वापस कर दिए जाएंगे।
अक्षय कर रहे प्रमोशन
अक्षय कुमार हाल ही में अपने एंटरटेनर्स टूर का प्रमोशन करने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में भी पहुंचे थे। उनके साथ शो में मौनी रॉय, सोनम बाजवा, नोरी फतेही और दिशा पाटनी ने भी द कपिल शर्मा शो में पहुंची। शो से इनके कुछ प्रोमो भी सामने आए है, जिनमें अक्षय चारों हसीनाओं के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
