विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amaran OTT Release Date: टल गई अमरन की ओटीटी रिलीज डेट, अब इस दिन नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी फिल्म

Published: Fri, 29 Nov 2024 05:13 PM (IST)

शिवकार्तिकेयन स्टारर अमरन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। सिनेमाघरों में फिल्म ने शानदार शुरुआत की और चार दिनों ...और पढ़ें

अमरन की ओटीटी रिलीज टल गई है
अमरन की ओटीटी रिलीज टल गई है

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शिवकार्तिकेय की फिल्म अमरन को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 30 दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में साई पल्लवी मुख्य किरदार में नजर आई थीं। कमाई के मामले में फिल्म ने सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म कंगुवा को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला?

फिल्म का 28 नवंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर डिजिटल प्रीमियर होना था। हालांकि दूसरे सप्ताह में ही ये पता चल गया था कि फिल्म अच्छी कमाई करने वाली है और पर्दे से जल्दी नहीं उतरेगी। इस वजह से स्क्रीन मालिकों ने निर्माताओं से इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर देरी करने को कहा था।

यह भी पढ़ें: Amaran में दिखाया गया इंजीनियरिंग स्‍टूडेंट का नंबर, भड़के छात्र ने मेकर्स को भेजा 1 करोड़ का लीगल नोटिस

अब ओटीटी पर कब रिलीज होगी फिल्म

इस बात को ध्यान में रखते हुए तमिल सिनेमा में ऐसा पहली बार हुआ है कि थिटसर्स में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद किसी फिल्म की ओटीटी रिलीज को 28 दिनों से आगे बढ़ा दिया गया है। अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने शिवकार्तिकेयन अभिनीत फिल्म का प्रीमियर एक हफ्ते बाद करने का फैसला किया है। अब अमरन की ओटीटी रिलीज की नई तारीख 5 दिसंबर, 2024 है।

साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन के अलावा इस फिल्म में राहुल बोस, भुवन अरोड़ा, श्रीकुमार और रोहमन शॉल नजर आए। अमरन का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है। इस फिल्म का प्रोडक्शन कमल हासन ने किया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

आमरण की कहानी की बात करें तो यह एक सेना अधिकारी मेजर मुकुंद वरदराजन की इमोशनल स्टोरी है, जो अपने देश की रक्षा के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अंतिम बलिदान देता है। फिल्म देशभक्ति, साहस और सैनिकों पर है। इसके अलावा इनके परिवार वाले किस तरह की भावनात्मक चुनौतियों का सामना करते हैं उस पर आधारित है।

इस फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। फिल्म का टोटल रन टाइम 2 घंटे 49 मिनट है। यह फिल्म शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब "इंडियाज मोस्ट फियरलेस: ट्रू स्टोरीज ऑफ मॉडर्न मिलिट्री हीरोज" पर आधारित है। यह किताब मेजर मुकुंद की शौर्य और पराक्रम की गाथा सुनाती है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में फिल्म 'अमरन' की स्क्रीनिंग पर बवाल, थिएटर पर पेट्रोल बम से हमला; हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हिरासत में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।