Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जानिए, क्‍यों सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2016 12:54 PM (IST)

    पुलिस ने पिछले महीने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अभिजीत के बेटे ने उनकी जमानत कराई थी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने पिछले दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। हालांकि यह पहली बार नहीं था, जब अभिजीत ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। लेकिन इस बार उन्हें ऐसा करना महंगा पड़ा। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इसके तुरंत बाद उनकी जमानत हो गई और वह जेल जाने से बच गए।

    अभिजीत ने एक महिला के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी। सुनने में आ रहा है कि इस घटना के बाद बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लैक्स साइबर पुलिस ने अभिजीत को गिरफ्तार किया था। लेकिन अभिजीत का अपराध जमानती था, इसलिए उन्हें जमानत मिल गई। अभिजीत के बेटे ने उनकी जमानत दी थी।

    शोभा डे के ट्वीट पर अभिजीत भट्टाचार्य से भिड़ गईं सोनम कपूर

    बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रीति शर्मा मेनन की शिकायत पर पुलिस ने 14 जुलाई को अभिजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है। अभिजीत पर आईपीसी की धारा 500 व 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभिजीत का फोन फॉरेंसिक टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही पुलिस अभिजीत के खिलाफ चार्जशीट दर्ज कर देगी।

    गौरतलब है कि अभिजीत ने महिला पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद प्रीति शर्मा ने साइबर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने पिछले महीने अभिजीत को गिरफ्तार किया था। इसके लिए स्वाति और प्रीति ने मुंबई पुलिस की सराहना की है।

    सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अब लाइव शो में पत्रकार को दी गाली...!