विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sidharth-Kiara Wedding: आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ-कियारा को इस अंदाज में दी बधाई, इन सितारों ने भी किया विश

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 08 Feb 2023 12:39 AM (IST)

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding- सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के शादी के बंधन में बंधने के बाद सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Photos Alia Bhatt Varun Dhawan Celebs Give Wishes newly weds couple/Instagram
Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Photos Alia Bhatt Varun Dhawan Celebs Give Wishes newly weds couple/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Sidharth-Kiara Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हमेशा के लिए एक-दूसरे के हमसफर बन चुके हैं। दोनों ने शाही अंदाज में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से शादी की है। दोनों ने फैंस की बेसब्री को कम करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के बाद कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर कपल पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा दोनों की रोमांटिक तस्वीर देख सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने भी कपल को उनके इस सफर के लिए बधाई दी।

आलिया भट्ट ने इस खास अंदाज में किया सिद्धार्थ-कियारा को विश

सिद्धार्थ मल्होत्रा की गर्लफ्रेंड रह चुकीं आलिया भट्ट ने दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने कपल को बधाई देते हुए उनकी एक-दूसरे को किस करते हुए तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, 'तुम दोनों को बहुत-बहुत बधाई हो'।

इसी के साथ आलिया ने हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया। इसके अलावा करण के ही दूसरे स्टूडेंट वरुण धवन ने भी इस कपल की तस्वीर शेयर की और दोनों को उनके इस नए सफर के लिए बहुत प्यार और बधाई दी।

करण ने बताया दोनों को एक-दूजे की हिम्मत

इसके अलावा दोनों को जिंदगी में मैच मेकिंग का काम करने वाले निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने कपल की तस्वीर शेयर करते हुए प्यार भरा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, 'मैं इससे डेढ़ साल पहले मिला था, तब भी ये शांत, मजबूत और सेंसिटिव था और जब मैं कई सालों के बाद कियारा से मिला, तो उसे भी इतना ही सेंसिटिव पाया।

फिर ये एक-दूसरे से मिले और मुझे ये एहसास हुआ कि ये दोनों एक-दूसरे की हिम्मत हैं और इनके बीच की बॉन्डिंग कभी न टूटने वाली है। दोनों ने एक मैजिकल लव स्टोरी लिखी है'।

करण जौहर के अलावा भी इन सितारों ने लुटाया प्यार

करण जौहर और आलिया भट्ट के अलावा कियारा के तस्वीर पोस्ट करते ही कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। कुछ दिनों पहले ही केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधी अथिया शेट्टी ने लिखा, 'बधाई हो'। अनिल कपूर ने जुग-जुग जियो में बहू का किरदार निभाने वालीं कियारा की तस्वीर पर प्यार लुटाते हुए उन्हें बधाई दी।

इसके अलावा भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया, नंदिता मेहतानी, करिश्मा कपूर, मनीष पॉल सहित बॉलीवुड में इस कपल को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ ने कियारा संग शेयर की शादी की पहली फोटो, लिखा- 'हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई'

यह भी पढ़ें: Sidharth-Kiara Wedding: शादी के लिए सिद्धार्थ-कियारा ने चुना ये खास आउटफिट, बारात में करण-शाहिद ने किया डांस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।