विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ ने कियारा संग शेयर की शादी की पहली फोटो, लिखा- 'हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई'

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 07 Feb 2023 10:55 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2023 05:28 AM (IST)

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Share Wedding Pics सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बाद उनके फैंस उनकी ...और पढ़ें

sidharth malhotra kiara advani share first photo after wedding looks romantic/Photo- Instagram
sidharth malhotra kiara advani share first photo after wedding looks romantic/Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding Photos: बॉलीवुड के लवेबल कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गई। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में शादी की। 

दोनों की शादी के बाद फैंस उनकी पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी लगातार सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की वेडिंग ट्रेंड हो रही है। जैसे ही लोगों को इस कपल की शादी की खबर मिली, सोशल मीडिया पर मिसेज मल्होत्रा का ट्रेंड शुरू हो गया। अब इस कपल को बेशुमार प्यार देने वालों का इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि सिद्धार्थ और कियारा ने शादी के बाद अपनी तस्वीरें शेयर कर ली हैं। 

तस्वीरों में सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रोमांटिक अंदाज 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी के बाद फैंस की बैचेनी को कम करते हुए अपनी पहली वेडिंग पिक्चर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी हैं। सिद्धार्थ-कियारा की ये तस्वीरें दिल छू लेने वाली हैं। पहली तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे की आंखों में बड़े ही प्यार से निहार रहे हैं और साथ ही हाथ एक-दूजे के सामने हाथ जोड़ रहे हैं। 

दूसरी तस्वीर में  कियारा आडवाणी बड़े ही प्यार से सिद्धार्थ मल्होत्रा का हाथ थामें मुस्कुरा रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरों की खुशी देखते ही बन रही है। एक अन्य तस्वीर में शेरशाह एक्टर बड़े ही प्यार से कियारा आडवाणी के गाल पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कपल को बधाई दे रहे हैं। 

सिद्धार्थ ने कियारा के लिए लिखा ये रोमांटिक कैप्शन 

अपनी वेडिंग तस्वीरों में कियारा आडवाणी पिंक रन के एम्ब्रायडरी लहंगे में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन इस लहंगे के साथ डायमंड और सिल्वर एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है, तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी गोल्डन और व्हाइट एम्ब्रायडरी शेरवानी में काफी जंच रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी नई दुल्हन के लिए कैप्शन में लिखा, 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। अपने इस सफर को आगे बढ़ाने के लिए हमें आप सबका ढेर सारा प्यार और आशिर्वाद चाहिए। 

शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के प्यार की कहानी करण जौहर की फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों अच्छे दोस्त बने और उसके बाद एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। बॉलीवुड के गलियारों से दोनों के अफेयर के चर्चे कई बार सुनने को मिले, लेकिन इस कपल ने कभी भी अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा। दोनों की वेडिंग फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया है। 

यह भी पढ़ें: Sidharth Kiara Wedding: शादी के बाद फैंस कर रहे फोटो की डिमांड, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ Mrs. Malhotra

यह भी पढ़ें: Sidharth-Kiara Wedding: शादी के लिए सिद्धार्थ-कियारा ने चुना ये खास आउटफिट, बारात में करण-शाहिद ने किया डांस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।