विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kiara Advani Baby Girl: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने पैरेंट्स, घर में गूंजी नन्ही परी की किलकारियां

Published: Tue, 15 Jul 2025 11:53 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jul 2025 08:06 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। यह इस जोड़े का पहला बच्चा ...और पढ़ें

पापा बन गए सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी ने दिया बेटी को जन्म
पापा बन गए सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी ने दिया बेटी को जन्म

HighLights

  1. कियारा आडवाणी ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
  2. 28 फरवरी को कपल ने की थी अनाउंसमेंट
  3. सिद्धार्थ-कियारा ने किया पहले बच्चे का स्वागत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर से किलकारियां गूंज उठी हैं। करण जौहर के दो स्टूडेंट्स आलिया भट्ट और वरुण धवन के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पिता बन गए हैं। 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ कियारा ने पांच महीने पहले एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई थी। 

अब हाल ही में 15 जुलाई 2025 को बॉलीवुड के सबसे लवेबल कपल ने अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड से लेकर फैंस हर कोई बधाई दे रहा है। 

कियारा की हुई नॉर्मल डिलीवरी 

कियारा को डिलीवरी डेट से दो दिन पहले मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित एचएन रिलायंस अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, कियारा आडवाणी की नॉर्मल डिलीवरी हुई है और मां और बच्चा दोनों हेल्दी हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- War 2 से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक आया सामने, स्पाई एजेंट के स्टनिंग अवतार से लगाई आग

Photo Credit- Instagram

आपको बता दें कि इससे पहले 28 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बेबी के शूज की फोटो शेयर की थी। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "हमारी जिंदगी का सबसे बेहतरीन गिफ्ट..जल्द आ रहा है"। सिद्धार्थ भले ही अपनी फिल्मों में कितने भी बिजी रहे हो, लेकिन इस बीच वह कियारा आडवाणी को रूटीन चेकअप के के लिए खुद ही क्लिनिक ले जाते हुए नजर आए। 

फिल्मी है सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लव स्टोरी की बात करें तो, उनके प्यार की कहानी बिल्कुल फिल्मी है। इस कपल की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मिलवाने में भी करण जौहर का बड़ा हाथ रहा। हालांकि, प्यार की कहानी की शुरुआत फिल्म शेरशाह के सेट से हुई, जब दोनों अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। 

Photo Credit- Instagram

फिल्म को सफलता भी मिली और दोनों की केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया। हालांकि, कोर्टशिप पीरियड के दौरान इस कपल ने अपनी लव स्टोरी को दुनियाभर से छुपाकर रखा। उन्होंने धूमधाम से राजस्थान, जैसलमेर में इंटीमेट वेडिंग की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। 

यह भी पढ़ें- Kiara Advani बायोपिक में बनेगी मीना कुमारी? डायरेक्टर ने सच्चाई से उठाया पर्दा