Palak Tiwari ब्लैक कलर की स्लीवलेस डीप नेक ड्रेस पहनकर पहुंची अवॉर्ड फंक्शन में, फैंस ने कहा- सो क्यूट
Palak Tiwari Bold Video श्वेता तिवारी की बेटी को मुंबई में एक अवार्ड शो में स्पॉट किया गया हैl वह काफी हॉट लग रही हैl उन्होंने एक खूबसूरत ड्रेस पहन रखी हैl पलक तिवारी जल्द फिल्मों में नजर आनेवाली हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl Palak Tiwari Bold Video: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को मुंबई में स्पॉट किया गया है। वह इस अवसर पर ग्लोबल स्पा वेलनेस अवार्ड में भाग लेने पहुंची है। इस अवसर पर उन्होंने ब्लैक कलर की स्किन टाइट, डीप नेक स्लीवलेस ड्रेस पहन रखी है। इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।
पलक तिवारी की वीडियो को चार हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं
पलक तिवारी की वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे 21 मिनट में चार हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पर 30 के लगभग कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर पॉपिंग आईज की इमोजी शेयर की है। वहीं कई लोगों ने सो क्यूट और हॉट भी लिखा है।
पलक तिवारी जल्द सलमान खान की फिल्म में नजर आएंगी
पलक तिवारी जल्द सलमान खान की फिल्म किसी का भाई, किसी की जान में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा शहनाज गिल की अहम भूमिका है। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने से जुड़ी अपडेट शेयर करती हैं। इसमें उनकी डांसिंग रील्स भी शामिल है।
पलक तिवारी की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है
पलक तिवारी की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। पलक तिवारी ने कई ऐड में भी काम किया है। इसके अलावा वह कई लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें भी शेयर करती है। पलक तिवारी श्वेता तिवारी की बेटी है। वह एक्टिंग के अलावा डांस से जुड़ी क्लास भी ले रही है। वह अपनी एक्टिंग डेब्यू पर कड़ी मेहनत कर रही है। ताकि वह फिल्मों में अच्छा कर सकें। इस बीच वह अपनी मां श्वेता तिवारी के साथ भी स्पॉट की जाती है।