विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saami Saami Garba Dance: गरबा में भी हिट है 'पुष्पा' का सामी-सामी गाना, रश्मिका मंदाना ने दिया मजेदार रिएक्शन

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Mon, 26 Sep 2022 08:26 PM (IST)

Saami Saami Garba Dance video फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द फिल्म गुडबाय में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा ...और पढ़ें

Saami Saami Garba Dance Video: रश्मिका मंदाना का फेमस गाना सामी-सामी था।
Saami Saami Garba Dance Video: रश्मिका मंदाना का फेमस गाना सामी-सामी था।

नई दिल्ली जेएनएन। Saami Saami Garba Dance: रश्मिका मंदाना की जल्द फिल्म गुडबाय रिलीज होने वाली है। इस बीच उनकी पिछली फिल्म पुष्पा: द राइज का गाना सामी-सामी अभी भी लोगों के जेहन में ताजा है। दरअसल नवरात्रि पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बीच इस फिल्म के लोकप्रिय गाने सामी-सामी पर गरबा की कोरियोग्राफी की गई है, जिसे देखकर रश्मिका मंदाना हैरान है और उन्होंने इसे पागलपन करार दिया है। 

रश्मिका मंदाना ने गरबा स्टाइल में सामी-सामी पर किए डांस पर प्रतिक्रिया दी हैं

रश्मिका मंदाना ने गुजरात के एक डांसर की वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वह गरबा स्टाइल में सामी-सामी पर डांस करता नजर आ रहा हैं। रश्मिका मंदाना की 2021 में फिल्म पुष्पा: द राइज रिलीज हुई थीl इस फिल्म के चलते वह रातों-रात देश भर में लोकप्रिय हो गई थी। तेलुगु सुपरहिट फिल्म में उन्होंने सामी-सामी गाने में शानदार डांस किया था। इस गाने का हुक स्टेप रातों-रात चर्चा का विषय बन गया था। अब नवरात्रि के समय एक बार फिर यह गाना चर्चा में है।

यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के शो में पहुंची त्रिशा कृष्णन, सेल्फी शेयर कर कहा- ब्यूटीफुल गर्ल से मिलने का...

सामी-सामी स्टेप को ट्रेडिशनल गरबा डांस में शामिल कर लिया गया है

दरअसल गुजरात के एक डांसर ग्रुप में इस गाने पर शानदार गरबा डांस किया है। रश्मिका मंदाना ने इस गाने के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सामी-सामी स्टेप को ट्रेडिशनल गरबा डांस में शामिल कर लिया गया है। इस गाने पर कई लोगों को रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता हैं। इसमें श्रीवल्ली गाने के भी स्टाइल को जोड़ा गया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की अहम भूमिका थी।

यह भी पढ़ें: Iran Hijab Protest Updates: मंदाना करीमी ने हिजाब प्रोटेस्ट पर शेयर किया वीडियो, कहा- ईरान में अब तक मार दी...

नवरात्रि में गुजराती लोग बलम सामी-सामी गाने पर गरबा कर रहे हैं

वीडियो शेयर करते हुए फैन ने लिखा है, 'इस बार के नवरात्रि में गुजराती लोग पुष्पा के गाने बलम सामी-सामी पर गरबा कर रहे हैं।' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मिका मंदाना ने 'क्रेजी' लिखा है। इसके अलावा उन्होंने दो इमोजी भी लगाई है। पुष्पा द: राइज का अगला भाग पुष्पा: द रूल 2023 में रिलीज होगा।