Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Shilpa Shetty ने शेयर किया बेली डांस का वीडियो, यूजर बोले- नागिन लग रही हो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 23 Jan 2023 02:13 PM (IST)

    Shilpa Shetty Dance Video शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक फिटनेस वीडियो इंस्टाग्राम पर वा ...और पढ़ें

    Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Belly Dance, Shilpa shetty Workout Video, shilpa belly dance video,

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shilpa Shetty Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

    47 साल की उम्र में शिल्पा शेट्टी की फिटनेस ऐसी है कि उन्हें देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है। एक्ट्रेस अपने एक्सरसाइज वीडियो साझा किया करती हैं। हाल ही में उनका एक फिटनेस वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसे खुद शिल्पा ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बेली डांस करती नजर आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी ने किया बेली डांस

    सोमवार की सुबह शिल्पा शेट्टी ने अपने वर्कआउट का वीडियो साझा किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस बेली डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान येलो कलर के क्रॉप टॉप और योगा पैंट में नजर आ रही है। इस दौरान वह धीरे-धीरे बेली मूव्स करती नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने बड़ा-सा कैप्शन भी लिखा और इसी के साथ एक्ट्रेस ने इसे करने का तरीका भी शेयर किया है- जीवन में हर चीज के नियमित अंतराल पर झटका या तड़का लगता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    मेरा #MondayMotivation कोई अलग नहीं है। आज की दिनचर्या में एक बेली डांस मूव शामिल है, जो कोर को अंदर-बाहर करता है। हमारे कोर में पेल्विक, लोअर बैक, ग्लूट और पेट की मांसपेशियां होती हैं। यह बेली डांस मूव ताकत और आकार के लिए कोर को प्रशिक्षित करता है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने इसे करने का तरीका भी शेयर किया है।

    यूजर्स ने किया ट्रोल

    कई यूजर को शिल्पा का वर्कआउट काफी पसंद भी आ रहा तो कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा- ये क्या नागिन लग रही हो आंटी। दूसरे ने लिखा- खजूर का पेड़ भी ऐसे ही लहराता है। तीसरे ने लिखा- ये तो खुदको मिस यूनिवर्स समझती है। तो वहीं एक्ट्रेस की बहन शमिता शेट्टी ने कमेंट में बहुत सारे दिल बनाए है।

    एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में

    फिल्म की बात करें तो शिल्पा शेट्टी, रोहित शेट्टी की फीमेल कॉप फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' में विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी पहली बार एक फीमेल कॉप के रोल में दिखने वाली हैं।


    यह भी पढ़ें- Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer Out: जारी हुआ रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का ट्रेलर, देखें झूठी और मक्कार की कहानी

    यह भी पढ़ें-  Athiya Shetty-KL Rahul: जानें कैसे हुई थी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी की शुरुआत, 4 साल तक किया डेट