Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shatrughan Sinha Birthday: सोनाक्षी ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बर्थडे पर लुटाया प्यार, बेटे लव ने भी लिखा खास नोट

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 04:29 PM (IST)

    Happy Birthday Shatrughan Sinha अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा 9 दिसंबर को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बेटे लव सिन्हा ने भी पिता को खास नोट लिखकर बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही तस्वीरें भी शेयर की हैं।

    Hero Image
    शत्रुघ्न सिन्हा का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shatrughan Sinha Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आज 9 दिसंबर को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस, दोस्त, परिवार वाले और इंडस्ट्री के लोग जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, अभिनेता की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने पिता को एक खास नोट लिख कर बर्थडे विश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा ने पिता को किया विश

    सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में पापा-बेटी के बीच बेहद खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ग्रीन कलर की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं सुपरस्टार वायलेट जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'राजाओं के राजा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ... वह जो हमेशा मेरे कोने और जेब में रहता है। लव यू पापा'।

    यह भी पढ़ें: Dabangg के लिए Salman Khan नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद, इन दो अभिनेताओं की वजह से बन पाए थे 'चुलबुल पांडे'

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    बेटे लव ने लुटाया प्यार

    शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव ने भी अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो पापा, मुझे खुद को आपका बेटा कहने का सौभाग्य मिला है और चाहे कुछ भी हो मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा। यदि मुझे अपने माता-पिता का प्यार नहीं मिलता, तो मैं वह नहीं होता जो मैं हूं और मेरे लिए मेरे माता-पिता किसी भी अन्य चीज से ज्यादा मायने रखेंगे'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Luv Sinha (@luvsinha)

    शत्रुघ्न सिन्हा का वर्क फ्रंट

    शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर में लगभग 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। इसमें 'कालीचरण', 'दोस्ताना', 'जानी दुश्मन' और 'खुदगर्ज' समेत उनकी कई यादगार फिल्में हैं। फैंस ने भी शत्रुघ्न सिन्हा को एक अभिनेता के तौर पर काफी पसंद किया है।

    सोनाक्षी का वर्क फ्रंट

    वहीं, सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार दहाड में एक पुलिस वाली के किरदार में देखा गया। इस फिल्म के लिए उन्होंने फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2023 में सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस (सीरीज) का अवॉर्ड भी जीता। एक्ट्रेस अब जल्द ही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Entertainment News: सोनाक्षी सिन्हा ने खोले कई राज, कॅालेज के दौरान पिता के बारे में बोला था ये झूठ