Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonakshi Sinha की मदमस्त अदाओं पर दिल हार जाएंगे आप, मालदीव से 'दबंग गर्ल' ने शेयर कीं सिजलिंग फोटोज

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 02:43 PM (IST)

    Sonakshi Sinha Latest Photos बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार वेब सीरीज दहाड़ में देखा गया था। अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज से पहले सोनाक्षी सिन्हा मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। यहां देखिए सोनाक्षी सिन्हा की लेटेस्ट फोटोज।

    Hero Image
    Sonakshi Sinha ने मालदीव से शेयर कीं सिजलिंग फोटोज। Photo- Instagram

     एंटरनेटमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha Maldives Photos: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 13 साल के करियर में सोनाक्षी ने कई तरह की भूमिका निभाई। कई फिल्में हिट हुईं और कई फ्लॉप। मगर सोनाक्षी का चार्म हमेशा की तरह बरकरार है। उनकी एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की फोटोज शेयर कर फैंस का दिल चुरा लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों के साथ अपने खूबसूरत घर की तस्वीरें शेयर की थीं और अब उन्होंने वेकेशन की झलकियां दिखाई हैं।

    यह भी पढ़ें- Disha Patani ने किया दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद, MS Dhoni के 7 साल पूरे होने पर कही ये बात

    मालदीव में मजे कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा

    शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में शानदार बोट पर मदमस्त अदाएं बिखेरते हुए देखा जा सकता है। वह समंदर किनारे किलर पोज देती हुई भी नजर आईं। ब्लू और व्हाइट कलर की ड्रेस में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, "अरे... जो भी तुम्हारी नाव चलाएगा यार।" घंटे भर में सोनाक्षी की इन तस्वीरों को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट बॉक्स तारीफों से भर गया है। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की ये तस्वीरें वायरल भी हो रही हैं। 

    सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म

    सोनाक्षी सिन्हा के पास फिल्मों की कमी नहीं है। वह रितेश देशमुख के साथ 'ककुड़ा', अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' और संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में नजर आएंगी। 'ककुड़ा' 13 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी। आखिरी बार सोनाक्षी को वेब सीरीज 'दहाड़' में पुलिस के किरदार में देखा गया था, जो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Jee Le Zaraa: तो इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराई कटरीना कैफ-आलिया भट्ट की 'जी ले जरा'! नहीं पसंद आई ये चीज