विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jee Le Zaraa: तो इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराई कटरीना कैफ-आलिया भट्ट की 'जी ले जरा'! नहीं पसंद आई ये चीज

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 01 Oct 2023 01:47 PM (IST)

Jee Le Zaraa साल 2021 में फरहान अख्तर ने एलान किया था कि वह कटरीना कैफ आलिया भट्ट और प्रियंका ...और पढ़ें

इस वजह से टाली गई फरहान अख्तर की जी ले जरा। Photo- Instagram
इस वजह से टाली गई फरहान अख्तर की जी ले जरा। Photo- Instagram

HighLights

  1. जी ले जरा फिल्म टलने की आई वजह
  2. जी ले जरा में कटरीना-आलिया के साथ नजर आने वाली थीं प्रियंका चोपड़ा
  3. प्रियंका चोपड़ा ने इसलिए ठुकराई जी ले जरा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jee Le Zaraa: साल 2021 में अनाउंस हुई मोस्ट अवेडेट फिल्म 'जी ले जरा' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म के एक-एक अपडेट के लिए फैंस बेताब रहते थे, लेकिन फिर 2023 में एक खबर आई, जिसने फैंस को निराश कर दिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को डेट इश्यू की वजह से टाल दिया गया है। फरहान अख्तर ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी थी। मगर अब वजह कुछ और ही सामने आ रही है।

जैसा कि आप जानते हैं कि फरहान अख्तर ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 'जी ले जरा' को इसलिए टाला जा रहा है, क्योंकि उनका प्रियंका चोपड़ा के डेट इश्यू हो रहा है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि प्रियंका को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी, इसलिए मूवी टाली गई है।

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh: 'सिंघम अगेन' की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म सेट से सामने आई रणवीर सिंह की फोटो, वायरल हुआ लुक

प्रियंका चोपड़ा ने क्यों जी ले जरा करने से किया मना?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म टलने की वजह प्रियंका चोपड़ा हैं। उन्हें 'जी ले जरा' की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने फिल्म करने से मना कर दिया। प्रियंका अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए भारत आने वाली थी और लगे हाथ फिल्म भी साइन करने वाली थी, लेकिन क्रिएटिव डिफ्रेंसेस की वजह से बात नहीं बनी। 

कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के इनकार करने के बाद अब फरहान अख्तर को अपनी फिल्म को बनाने में और समय लगने वाला है। अब वह कहानी को नए ढंग से पेश करेंगे, क्योंकि कहानी थोड़ी पुरानी हो गई है। फिल्म को लेकर पहले ही काफी देरी हो चुकी है। इसलिए मेकर्स फिल्म की कहानी इंट्रेस्टिंग बनाने पर काम कर रहे हैं। फिल्म को फ्लोर पर आने में दो साल का और वक्त लग सकता है।

फरहान अख्तर ने फिल्म टालने की क्या बताई थी वजह?

एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने वेरायटी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हॉलीवुड में अभिनेताओं की हड़ताल की वजह प्रियंका चोपड़ा डेट को लेकर थोड़ा उलझन में हैं। वह समय नहीं निकाल पा रही हैं। एक्टर ने ये भी कहा था कि अब 'जी ले जरा' की नीयती है कि वह कब बनेगी। जब उसे बनना होगा, बन जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Uorfi Javed New Video: दिल संभालकर देखिए उर्फी जावेद का नया डरावना लुक, वीडियो देख फैंस ने पढ़ी हनुमान चालीसा