विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uorfi Javed New Video: दिल संभालकर देखिए उर्फी जावेद का नया डरावना लुक, वीडियो देख फैंस ने पढ़ी हनुमान चालीसा

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 01 Oct 2023 12:46 PM (IST)

Uorfi Javed New Look उर्फी जावेद अपने लुक से फैंस को हैरान करना अच्छे से जानती हैं। वह कई बार ...और पढ़ें

उर्फी जावेद का ये लुक देख हैरान हुए लोग। Photo- Instagram
उर्फी जावेद का ये लुक देख हैरान हुए लोग। Photo- Instagram

HighLights

  1. शैतान बनीं उर्फी जावेद
  2. उर्फी जावेद का नया लुक देख डरे लोग
  3. उर्फी जावेद ने नए लुक से लोगों को किया हैरान

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Uorfi Javed New Look Video Viral: उर्फी जावेद अपने फैशन से किसी के होश न उड़ाएं, ऐसा हो नहीं सकता है। एक्टिंग में किस्मत नहीं चली तो उर्फी ने फैशन में अपना ऐसा दिमाग लगाया कि आज वह ग्लैमर वर्ल्ड का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। अपने यूनिक स्टाइल से हैरान करना उर्फी जावेद का पेशा बन चुका है। अब एक्ट्रेस ने अपने हालिया अवतार से फैंस को डरा दिया है।

उर्फी जावेद का फैशन गेम 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन के बाद से ही शुरू हुआ है। रियलिटी शो में एक्ट्रेस ने अपने अनोखे स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा और फिर तो उन्होंने ऐसी-ऐसी चीजों से बनी ड्रेसेस पहनकर सड़क पर उतरीं कि लोग देखते ही रह गए। उनका लेटेस्ट लुक देख तो पक्का आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Sana Khan Baby Umrah: सना खान ने 3 महीने के बेटे तारिक को कराया पहला उमराह, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

उर्फी जावेद ने नए लुक से किया हैरान

फैशनिस्टा उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक दिखाया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में एक्ट्रेस खतरनाक लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा है, "मेरे अंदर के शैतान को बाहर निकालना है।"

क्लिप में उर्फी जावेद अब तक के सबसे खतरनाक और यूनिक लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बिना ब्रालेट के ब्लेजर के साथ पैंट पहना है। साथ ही पूरी बॉडी में पैंट कराया है। उर्फी ने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी से पूरा किया है। बालों को भी अलग ढांग में स्टाइल किया है। कुल मिलाकर उर्फी का ये लुक देख फैंस शॉक हो गए हैं। 

लोगों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

उर्फी जावेद का ये लुक देख लोग हैरान हैं। कुछ तो वीडियो के कमेंट बॉक्स में हनुमान चालीसा भी पढ़ते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, 'अब रात में नींद नहीं आएगी।' एक ने लिखा, 'बहुत ही बुरे लग रहे हो कसम से।' एक और ने कहा, 'पाताल लोक की अप्सरा।' 

यह भी पढ़ें- The Vaccine War: बॉक्स ऑफिस पर ढेर 'द वैक्सीन वॉर' पर खास ऑफर, Vivek Agnihotri ने कमाने के लिए लगाया ये दिमाग