विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Vaccine War Ticket: विवेक अग्निहोत्री लेकर आये खास ऑफर, रविवार और सोमवार को टिकट के दामों पर मिलेगी ये छूट

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 01 Oct 2023 11:40 AM (IST)

The Vaccine War Ticket Price विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर की धीमी रफ्तार मेकर्स की टेंशन बढ़ा रही ...और पढ़ें

The Vaccine War पर चला ये ऑफर। Photo- Instagram
The Vaccine War पर चला ये ऑफर। Photo- Instagram

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर द वैक्सीन वॉर की हालत खराब
  2. कमाई करने के लिए विवेक अग्निहोत्री ने चलाया ऑफर
  3. द वैक्सीन वॉर पर चला एक के साथ एक मुफ्त वाला ऑफर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The Vaccine War Ticket Offer: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) को लेकर बज भले ही बहुत था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। तीन दिन में फिल्म 5 करोड़ भी नहीं छू पाई। कमाई करने के लिए अब विवेक अग्निहोत्री ने नया ऑफर चलाया है। जानिए इस बारे में।

28 सितंबर को रिलीज हुई 'द वैक्सीन वॉर' को दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। 'फुकरे 3' और 'जवान' की आंधी में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म लड़खड़ा रही है। वीकेंड पर भी जब फिल्म को कोई फायदा नहीं मिला तो मेकर्स ने एक स्पेशल ऑफर की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें- Chandramukhi 2 Box Office: 'फुकरे 3' को पछाड़कर 'चंद्रमुखी 2' ने छापे इतने करोड़, कंगना रनोट ने की बोलती बंद

द वैक्सीन वॉर पर विवेक अग्निहोत्री ने चलाया ये ऑफर

विवेक अग्निहोत्री ने सिनेमाघरों की सीटें फुल करने के लिए 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर एक स्पेशल ऑफर चलाया है। अब 'द वैक्सीन वॉर' देखने वालों को एक के साथ एक टिकट मुफ्त मिलेगी। विवेक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसका खुलासा किया है।

विवेक ने ट्वीट कर लिखा, "दोस्तों आज रविवार और गांधी जयंती की छुट्टी के मौके पर पूरे परिवार के साथ द वैक्सीन वॉर देखने जाएं और एक टिकट फ्री पाएं। यह फ्री टिकट आप अपने घर की मेड या किसी महिला या कन्या को दें। उन्हें और आपको आनंद मिलेगा।"

द वैक्सीन वॉर ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़

कोरोना महामारी के दौरान इंडियन साइंटिस्ट ने किस तरह स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण किया, इसकी कहानी बयां करती है 'द वैक्सीन वॉर'। फिल्म को IMDB में टॉप रेटिंग मिली है, मगर बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू नहीं चल रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक, जानिए फिल्म ने इन तीन दिनों में कितना कलेक्शन किया है।

  • पहला दिन- 0.85 करोड़
  • दूसरे दिन- 0.9 करोड़
  • तीसरे दिन- 1.5 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)

यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra की चूड़ा रस्म की अनदेखी फोटो वायरल, खिलखिलाती दुल्हन को देख Priyanka की मां ने कही ऐसी बात