विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra की चूड़ा रस्म की अनदेखी फोटो वायरल, खिलखिलाती दुल्हन को देख Priyanka की मां ने कही ऐसी बात

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 01 Oct 2023 08:44 AM (IST)

Parineeti Chopra Pre-Wedding Function Photos अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर 2023 को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ...और पढ़ें

Parineeti Chopra की चूड़ा रस्म से क्यूट फोटो वायरल। Photo- Instagram
Parineeti Chopra की चूड़ा रस्म से क्यूट फोटो वायरल। Photo- Instagram

HighLights

  1. परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी से फोटो आई सामने
  2. येलो ड्रेस में खिलखिलाती दिखीं परिणीति चोपड़ा
  3. फोटो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा की मां ने कही ये बात

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra Choora Ceremony Photo: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब मिस से मिसेज बन गई हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपने सपनों के राजकुमार राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस की प्री-वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं। हल्दी सेरेमनी के बाद अब उनकी चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है।

परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर के लीला पैलेस में राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई थी। शादी में परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शामिल नहीं हो पाई थीं, लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने हर फंक्शन को खूब एन्जॉय किया था। हाल ही में, मधु ने परिणीति की चूड़ा सेरेमनी से फोटो दिखाई है।

यह भी पढ़ें- कभी Kylie Jenner के हुस्न के दीवाने थे दिलजीत, अब जिक्र छिड़ा तो बोले- 'इन चीजों से बहुत ऊपर उठ चुका हूं'

परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की फोटो वायरल

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी से एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए मधु चोपड़ा ने अपनी भतीजी को खुशमिजाज दुल्हन बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अपनी चूड़ा सेरेमनी में सबसे खुश दुल्हन।" 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Madhu Akhouri Chopra (@drmadhuakhourichopra)

तस्वीर में दुल्हन परिणीति बेहद खुश नजर आ रही हैं। परिणीति ने इस फंक्शन में येलो कलर का सलवार-सूट पहना था और सिर पर दुपट्टा ओढ़ा था। खुले बाल और कम मेकअप के साथ परिणीति की स्माइल थी, जो उन्हें बहुत ही खूबसूरत बना रही थी। फोटो में खिलखिलाती दुल्हन अपना चूड़ा और कलीरें फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

क्यों परिणीति की शादी में शामिल नहीं हुई थीं दीदी प्रियंका?

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) परिणीति और राघव की शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। देसी गर्ल की मां ने बताया था कि वे काम के चलते परिणीति की शादी में नहीं आ पाए। हालांकि, प्रियंका ने परिणीति की सगाई अटेंड की थी। उस वक्त भी निक काम के चलते नहीं आ पाए थे।

यह भी पढ़ें- Netflix पर टॉप 10 में ट्रेंड हो रही जाने जां, विजय वर्मा ने बताया कौन सा सीन था सबसे मुश्किल