यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti Chopra की शादी में शामिल न होने की चर्चा के बीच प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट, जानें क्या कहा ?
Priyanka Chopra Shares Post After Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को शादी की। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Shares Post After Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई हैं। एक्ट्रेस के वेडिंग में न होने की वजह पर उनकी मां मधु चोपड़ा ने बात भी की। उन्होंने बताया कि बेटी और दामाद काम में मसरूफियत के कारण भारत नहीं आ सके हैं। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को शादी की। वहीं, वेडिंग से कपल ने अपनी पहली फोटो 25 सितंबर को शेयर की। इसके चंद घंटों बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी एक पोस्ट शेयर किया।
प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बेटी मालती के साथ वाली एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में दोनों पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका पानी में हैं और मालती को हवा में उछाल रही हैं। दोनों तस्वीर में बेहद क्यूट लग रहे हैं। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में कुछ नहीं कहा।

क्वालिटी टाइम बिताते नजर आईं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट चर्चा बटोर रहा है, क्योंकि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल न होने की पीछे उनका काम में बिजी होना बताया गया, जबकि एक्ट्रेस लगातार क्वालिटी टाइम बिताते हुए तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
शादी से पहले शेयर किया वीडियो
परिणीति और राघव की शादी से पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बेटी के साथ जानवरों के बीच खेलती हुई नजर आई थीं। अब ये फोटो और वीडियो पहले के हैं या फिर अभी लिए गए हैं, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता।
सगाई में हुई थीं शामिल
प्रियंका चोपड़ा कुछ महीने पहले हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल हुई थीं। जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल भी हुए थे। एक्ट्रेस लाइम ग्रीन कलर की खूबसूरत इंडो वेस्टर्न साड़ी में सेरेमनी में पहुंची थी। उनके साथ मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी इंगेजमेंट में शामिल हुए थे।
