Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Shashi Kapoor की 'चोर मचाए शोर' को पूरे हुए 50 साल, बर्थडे पर हुई थी रिलीज, जानें फिल्म से जुड़े अनसुने किस्से

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 06:38 PM (IST)

    दिग्गज दिवंगत अभिनेता शशि कपूर की आज 18 मार्च को बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। शशि क ...और पढ़ें

    चोर मचाए शोर को पूरे हुए 50 साल (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत अभिनेता शशि कपूर ने बड़े होने के बाद 'धर्मपुत्र' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इससे पहले वह बाल कलाकार के रूप में 1948 में अपने भाई राज कपूर की पहली निर्देशित फिल्म 'आग' में दिखाई दिए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद उन्होंने कई यादगार और सुपरहिट फिल्मों में काम कर फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई। आज भी उनके चाहने वाले उन्हें उनकी फिल्मों के जरिए अपने दिलों में जिंदा रखते हैं। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था। अभिनेता का असली नाम बलबीर राज पृथ्वीराज कपूर था।

    यह भी पढ़ें: क्यों नेशनल अवॉर्ड लेने से Shashi Kapoor ने किया था इनकार

    हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया। शशि कपूर की फेमस फिल्मों में से एक थी 'चोर मचाए शोर', जो उनके जन्मदिन पर 18 मार्च, 1974 को रिलीज हुई थी। इस मूवी को आज 50 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

    बर्थडे पर रिलीज हुई थी मूवी

    शशि कपूर की फिल्म 'चोर मचाए शोर' उनके 36वें जन्मदिन पर रिलीज हुई थी। इस मूवी में उनके साथ मुमताज, डैनी डेन्जोंगपा, मदन पुरी, असरानी और असित सेन समेत कई कलाकार दिखाई दिए थे। यह फिल्म अशोक रॉय द्वारा निर्देशित और एनएन सिप्पी द्वारा निर्मित थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गानों तक को लोगों ने काफी पसंद किया था।

    क्या थी फिल्म की कहानी

    शशि कपूर की यह फिल्म उस समय सुपरहिट हुई थी। इस मूवी में शशि कपूर ने विजय की भूमिका निभाई थी। वहीं, मुमताज ने रेखा का किरदार निभाया था। विजय को रेखा से प्यार हो जाता है, लेकिन विजय के गरीब होने की वजह से लड़की के पिता शादी से मना कर देते हैं। बाद में रेखा के पिता और कुछ अन्य लोग मिलकर विजय को एक झूठे मामले में अपराधी बना देते हैं और फिर उसे जेल हो जाती है।

    इसी फिल्म से आया था डीडीएलजे टाइटल

    फिल्म 'चोर मचाए शोर' के दो गाने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'घुंघरू की तरह' काफी फेमस हुए थे। इसी फिल्म के गाने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के नाम पर यशराज फिल्म्स ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' मूवी टाइटल रखा था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

    वहीं, इसका दूसरा गाना 'घुंघरू की तरह' भी लोगों को काफी पसंद आया था। यह संगीतकार रवीन्द्र जैन की संगीत निर्देशक के रूप में पहली फिल्म थी। किशोर कुमार को गाना घुंघरू की तरह गाना बहुत मुश्किल लगता था, इसलिए उन्होंने कई बार इसकी रिहर्सल की थी। आईएमबीडी की रिपोर्ट के अनुसार, इस गाने की रिकॉर्डिंग सुबह शुरू हुई और रात में जाकर पूरी हुई।

    इसके साथ ही यह शशि कपूर और डैनी डेन्जोंगपा की भी पहली साथ में फिल्म थे। इस मूवी के हिट होने के बाद दोनों साथ में 'काली घटा', 'आंधी-तूफान' समेत कई फिल्मों में साथ में काम किया।

    यह भी पढ़ें: यश चोपड़ा से एक मुलाकात ने बदल दिया था शशि कपूर का 'वक्त', आज भी पसंद की जाती हैं एक्टर की ये फिल्में