Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहरुख खान के इन सॉन्‍ग्‍स ने दर्शकों पर चलाया रोमांस का जादू

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Mon, 02 Nov 2015 10:33 AM (IST)

    'दीवाना' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्मों की कहानियों के साथ-साथ उनके म्यूजिक ने भी दर्शकों के दिल को छुआ। शाहरुख की फिल्मों के रोमांटिक गाने तो हर युवा दिल की जुबान पर रहते हैं। आइए आपको लिए चलते हैं शाहरुख की

    Hero Image

    नई दिल्ली। 'दीवाना' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्मों की कहानियों के साथ-साथ उनके म्यूजिक ने भी दर्शकों के दिल को छुआ। शाहरुख की फिल्मों के रोमांटिक गाने तो हर युवा दिल की जुबान पर रहते हैं। आइए आपको लिए चलते हैं शाहरुख की फिल्मों के रोमांटिक गानों के सफर पर...!

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थडे स्पेशल: जानिए ऐश्वर्या राय का पर्सनल और प्रोफेशनल सफल

    1 ऐसी दीवानगी- साल 1992 में आई 'दीवाना' शाहरुख की पहली फिल्म थी। इस रोमांटिक फिल्म से ही उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बना ली थी। इस फिल्म के लगभग सभी गाने बेहतरीन थे। लेकिन 'ऐसी दीवानगी...' में शाहरुख के रूप में एक अलग ही दीवाना नजर आया। विनोद राठौर और अल्का याग्निक ने गाने को अवाज दी है। फिल्म में शाहरुख के अपोजिट दिव्या भारती थीं।

    2 बाजीगर मैं बाजीगर- शाहरुख इस गाने में काजोल के साथ नजर आए। इस गाने को कुमार सानू और अल्का याग्निक ने गाया है। शाहरुख ने करियर के शुरुआत में ही इस फिल्म में नेगेटिव रोल कर सबको चौंका दिया था। लेकिन इस फिल्म में शाहरुख का जुनून देख लोग उनके फैन हो गए।

    3 जाती हूं मैं जल्दी है क्या- फिल्म 'करण अर्जुन' के इस गाने को कुमार सानू और अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में काजोल और शाहरुख की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

    5 तुझे देखा तो ये जाना सनम- फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के इस गाने को लता मंगेशकर और कुमार सानू ने गाया है। शाहरुख के करियर की इस माइलस्टोन फिल्म के कई गाने लोगों के दिल में बस चुके हैं, जिनमें से एक ये भी है।

    'मिस्टर इंडिया' के लिए अनिल कपूर नहीं, ये बड़ा स्टार था पहली पसंद

    6 मेहंदी लगा के रखना- 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के इस गाने को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। शायद ही कोई ऐसी शादी होगी जिसमें ये गाना सुनाई ना दिया हो। फिल्म में भी इस गाने को शादी के मौके पर फिल्माया गया है।

    7 हमको हमी से चुरा लो- 'मोहब्बतें' फिल्म के इस गाने में शाहरुख और ऐश्वर्या राय की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलती है। इस गाने को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। साल 2001 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने सख्त और अनुशासन प्रिय स्कू्ल प्रिंसिपल की भूमिका निभाई थी। वहीं शाहरुख म्यूजिक टीचर के किरदार में थे।

    8 छईयां छईयां- 'दिल से' फिल्मा का सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी द्वारा गाया गया ये गाना ट्रेन के ऊपर फिल्माया गया है। साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्मक में शाहरुख ने मलाइका अरोड़ा के साथ ट्रेन के ऊपर ही डांस किया।

    9 कल हो ना हो- 'कल हो ना हो' के इस टाइटल सॉन्ग को सोनू निगम ने गाया है। इस गाने को सुन आज भी आंखें नम हो जाती हैं।

    10 तुझमें रब दिखता है यारा मैं क्या करूं- 'रब ने बना दी जोड़ी' के इस सॉन्ग को रूप कुमार राठौर और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट अनुष्का शर्मा हैं।

    अपनी मर्जी की मालिक बिपाशा को नहीं बनना था अमीर