विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मिस्‍टर इंडिया' के लिए अनिल कपूर नहीं, ये बड़ा स्‍टार था पहली पसंद

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 01 Nov 2015 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2015 06:28 PM (IST)

शेखर कपूर जैसे डायरेक्‍टर ने 1987 में 'मिस्‍टर इंडिया' जैसी फिल्‍म बनाई और यह बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शेखर कपूर जैसे डायरेक्टर ने 1987 में 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्म बनाई और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके साथ ही मिस्टर इंडिया से लेकर मोगैम्बो तक हर कैरेक्टर को ऑडियंस के बीच हिट बनाने वाले सभी कलाकारों के लिए यह फिल्म उनके करियर का मील का पत्थर साबित हुई। चाहें वो मिस्टर इंडिया बने अनिल कपूर हों या फिर मोगैम्बो बने अमरीश पुरी हों।

सलमान खान से भी पहले ऐश्वर्या राय को इनसे हुआ था प्यार!

श्रीदेवी भी तभी से हवा-हवाई गर्ल के रूप में मशहूर हो गईं। मगर अब इतने सालों बाद इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी लिखने वाले जानेमाने स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जी हां, उन्होंने मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान बताया कि 'मिस्टर इंडिया' के प्रोड्यूसर पहले मुख्य भूमिका के लिए बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन को लेने पर विचार कर रहे थे।

जावेद अख्तर के मुताबिक, 'प्रमोद चक्रवर्ती ने अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका के साथ एक फिल्म शुरू की थी और उन्होंने एक टेप रिकॉर्डर का पहला शॉट भी लिया, जिसमें उनकी आवाज का टेप चलाया गया। एक मूविंग शॉट लिया गया था। इसी दौरान गायब होने वाले व्यक्ति का आइडिया आया, लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ चीजें सिरे नहीं चढ़ सकीं।'

सुशांत राजपूत ने चैट शो में क्यों नहीं लिया अपनी गर्लफ्रेंड का नाम?

आपको बता दें कि इस फेस्टिवल के तीसरे दिन 'मिस्टर इंडिया' में अभिनय करने वाले अनिल कपूर, सतीश कौशिक, श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने इस फिल्म के बारे में अपने अनुभव शेयर किए। इस दौरान बोनी कपूर ने यह भी कहा कि वो 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल बनाने को लेकर एक्साइटेड हैं, मगर शेखर कपूर इसका डायरेक्शन नहीं करेंगे। फिलहाल इसके लिए उन्हें एक रोमांचक स्क्रिप्ट की तलाश है।