Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहरुख़ सलमान की यह इशकबाज़ी तो कमाल है, 24 घंटे में इतने मिलियन लोगों ने देखा

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Thu, 06 Dec 2018 09:05 AM (IST)

    आनंद एल राय के निर्देशन में बनी शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म ज़ीरो 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

    शाहरुख़ सलमान की यह इशकबाज़ी तो कमाल है, 24 घंटे में इतने मिलियन लोगों ने देखा

    मुंबई। शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ज़ीरो का हाल ही में रिलीज हुआ गीत इशकबाज़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि, इस गीत को यूट्यूब और इंस्टाग्राम को मिलकर महज 24 घंटों में 24 मिलियन व्यूज से ज्यादा मिल गए हैं और यह आंकड़ा आगे बढ़ता जा रहा है।   

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड के किंग खान व रोमांस के किंग कहलाये जाने वाले शाहरुख़ खान और बॉलीवुड के सुलतान सलमान खान अगर एक गाने में हो तो वह सुपरहिट तो होना ही है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ज़ीरो का गाना इशकबाज़ी सुपरहिट है। रिलीज के महज 24 घंटे में इस गीत को यू ट्यूब व इंस्टाग्राम पर 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले और अब यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ रहा है। 4 दिसंबर को रिलीज हुए इस गीत में बउआ सिंह मतलब शाहरुख़ खान को सलमान खान के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह दोनों बबीता कुमारी मतलब कटरीना कैफ से प्यार को लेकर अपनी बात दिखाई देते हैं। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने आवाज़ दी है। वहीं गणेश आचार्य ने गाने की कोरियोग्राफी किया है। 

    इस गीत की खास बात यह भी है कि इसमें सलमान और शाहरुख़ का ब्रोमांस नजर आता है। इससे पहले यह दोनों सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में नजर आए थे। सलमान की इस फिल्म में शाहरुख़ ने छोटा सा रोल किया था। 

    यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते केदारनाथ, सारा की इस डेब्यू फिल्म को कितनी लगेगी ओपनिंग

    फिल्म के पहले गाने मेरे नाम तू की बात करें तो इसमें शाहरुख़ और अनुष्का बीच रोमांस दिखाई दिया था। इस गीत को भी काफी पसंद किया गया है। आपको बता दें कि, फिल्म ज़ीरो के जरिए एक बार फिर शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ एक साथ बिग स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। इससे पहले यह तीनों एक्टर्स लेजेंड्री डायरेक्टर यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख़ बउआ सिंह नामक बौने का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। 

    यह भी पढ़ें: विराट के अलावा अनुष्का का एक और प्यार है, पढ़िये !

    बाकी फिल्मों की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म भारत की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर सलमान और कटरीना की हिट जोड़ी को साथ देखा जा सकेगा। हमने आपको बताया था कि, कटरीना से पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा थी लेकिन उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद कटरीना को फिल्म में लिया गया।