बाढ़ प्रभावित पंजाब के परिवारों के लिए मसीहा बने Shah rukh Khan, मीर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ
पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए शाह रुख खान का मीर फाउंडेशन आगे आया है। फाउंडेशन ने अमृतसर पटियाला फाज़िल्का और फिरोजपुर जिलों के 1500 परिवारों को राहत किटें प्रदान की हैं। इन किटों में दवाइयां स्वच्छता सामग्री खाद्य पदार्थ और अन्य जरूरी चीजें शामिल हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में बाढ़ से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। बाढ़ की वजह से कई परिवार, मवेशी की जान आफत पर बन आई है। कई लोग हाइवे पर रहने पर मजबूर हो गए हैं। इस दौरान कई राहत शिविर काम कर रहे हैं। वहीं पंजाब के लोकर लोग और कई फाउंडेशन भी आगे आए हैं।
1500 परिवारों की कर रहे मदद
इस बीच शाह रुख खान का चैरिटेबल ट्रस्ट, मीर फाउंडेशन पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से तबाह हुए परिवारों को जरूरी राहत प्रदान करने के लिए आगे आई है। स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से फाउंडेशन ने अमृतसर, पटियाला, फाज़िल्का और फिरोजपुर जिलों के 1500 परिवारों को कवर करते हुए एक बड़े पैमाने पर सहायता पहल शुरू की है।
यह भी पढ़ें- Shah rukh Khan का 'King' लुक हुआ लीक, एक्टर को इस अवतार में देख क्रेजी हुए फैंस
राहत किट में रखा सभी जरूरी समान
राहत किटों में दवाइयां, स्वच्छता संबंधी आवश्यक वस्तुएं, खाद्य सामग्री, मच्छरदानी, तिरपाल, फोल्डिंग बेड, सूती गद्दे और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं जिनका उद्देश्य तत्काल स्वास्थ्य, सुरक्षा और आश्रय सहायता सुनिश्चित करना है। तत्काल आवश्यकताओं और पुनर्वास उपायों, दोनों पर ध्यान केंद्रित करके, इस पहल का उद्देश्य परिवारों को सम्मान के साथ अपना जीवन फिर से शुरू करने में मदद करना है।
भीषण बाढ़ झेल रहा है पंजाब
पंजाब हाल के दिनों में आई अपनी सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है, जहां ब्यास, सतलुज, रावी और घग्गर नदियों का जलस्तर बढ़ने से हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। इस आपदा ने मनोरंजन और खेल जगत में एकजुटता की एक असाधारण लहर पैदा कर दी है, जहां मशहूर हस्तियां राहत और पुनर्वास के लिए संसाधन जुटा रही हैं।
अक्षय कुमार ने भी बढ़ाया था मदद का हाथ
वहीं अक्षय कुमार ने इसके लिए 5 करोड़ रुपये देने का संकल्प लिया है और अपने इस कार्य को दान की बजाय "सेवा" बताया है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बचाव कार्यों में मदद के लिए 10 नावें दान की हैं, जबकि उनकी पत्नी गीता बसरा ज़मीनी स्तर पर सक्रिय रूप से मदद का सामान बांट रही हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।