King के गाने 'तू मिल जाए' में Ed Sheeran ने अरिजीत सिंह संग लगाया तड़का, हिंदी में गाने पर SRK ने किया रिएक्ट
इंग्लिश सिंगर ने शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' (King) के पहले गाने 'तू मिल जाए' से बॉलीवुड डेब्यू करने पर अपना रिएक्शन दिया है।

एड शीरन ने गाया किंग का गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
'तू मिल जाए' को एड शीरन ने भी गाया
एड शीरन को SRK ने कहा धन्यवाद
'तू मिल जाए' एड शीरन का पहला हिंदी गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर इंग्लिश सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) ने बॉलीवुड का पहला गाना गाया, वो भी शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' में।
हाल ही में, शाह रुख खान का पहला गाना 'तू मिल जाए' (Tu Mil Jaaye) आया जिसमें अरिजीत सिंह के साथ एड शीरन (Ed Sheeran) की आवाज भी गूंजी। यह उनका पहला बॉलीवुड गाना है। उन्होंने पहली बार हिंदी में गाना गाया।
एड शीरन को कैसे मिला किंग का गाना?
हाल ही में, एड शीरन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें 'किंग' में गाने का मौका कैसे मिला। उन्होंने स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हिंदी में गा रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया-
जब मैं पहली बार शाह रुख से मिला तो उन्होंने कहा कि मुझे उनकी अगली फिल्म के लिए एक गाना बनाना चाहिए, जो मेरा पहला बॉलीवुड गाना भी होगा। इतने सालों में हम एक-दूसरे को अच्छे से जानने लगे हैं और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं।
कैमियो के लिए SRK से मिलने आए थे एड शीरन
एड शीरन ने आगे बताया, "पिछली बार जब मैं भारत में था, तो मैं उनके घर गया था ताकि वे मेरे और अरिजीत सिंह के 'सैफायर' (Sapphire) म्यूजिक वीडियो में एक कैमियो रोल कर सकें। उसी दिन उन्होंने मुझे सचिन-जिगर (संगीतकार की जोड़ी) से मिलवाया और उसी रात मैंने उनकी फिल्म 'किंग' (King) के गाने 'तू मिल जाए' (Tu Mil Jaaye) के लिए अपना हिस्सा लिखा और रिकॉर्ड किया।" एड शीरन ने कहा कि उन्हें खुशी हुई कि उन्होंने अरिजीत सिंह के साथ गाना गाया।
View this post on Instagram
एड शीरन के गाने पर शाह रुख खान ने उन्हें धन्यवाद किया। उन्होंने सिंगर का पोस्ट रीशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे दोस्त, यह गाना करने के लिए, खासकर हिंदी वाले हिस्सों के लिए, तुम्हारा जितना शुक्रिया अदा करूं कम है। लव यू एड शीरन।"

शाह रुख खान स्टारर किंग 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- 24 घंटे में King के पहले गाने का महा-रिकॉर्ड, Tu Mil Jaaye बना सबसे ज्यादा सुना जाने वाला फिल्मी गाना!
यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले King ने कमाए 665 करोड़, स्ट्रीमिंग राइट्स पर Shah Rukh Khan की फिल्म ने की तगड़ी डील!
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।